39.1 C
New Delhi
Friday, June 9, 2023

Ayodhya News: आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 75 सराहनीय कार्य करने वाले जवानो कों किया गया सम्मानित

   – कुमार मुकेश –

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को भी किया गया सम्मानित

अयोध्या(वेबवार्ता)-  रिजर्व पुलिस लाइन जनपद अयोध्या में श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या रेंज, अयोध्या श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अयोध्या श्री प्रशांत वर्मा महोदय द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण स्मृति चिन्ह, पुष्प व तिरंगा भेंट उनके द्वारा अपने जीवन का अमूल्य समय उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत रहकर किये गये कार्यो व कर्तव्य निष्ठता के लिये उनका सम्मान किया गया।

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर 75 निरीक्षक, उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी द्वारा ड्यिूटी पर जनसेवा, अदम्य साहस व आम जनमानस में सराहनीय कायों के लिये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक अयोध्या रेंज अयोध्या व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या द्वारा सामूहिक फोटों लिया गया जिसमें देश के अनुशासन, एकजुटता आपसी भाईचारा, देश के प्रति प्रेम और वफादारी का सदेंश दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,140FollowersFollow

Latest Articles