लखीमपुर खीरी, 05 सितंबर (शिवम वर्मा)। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों के निर्माण/बिक्री/परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 05.09.2023 को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त राजेश कश्यप पुत्र पप्पू निवासी मो0 दुर्गापुरवा अर्जुनपुरवा थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी को दो बण्डलो में (एक बण्डल में 850 ग्राम व एक बण्डल में 50 ग्राम) कुल 900 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 0839/2023 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को विधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्याया0 भेजा जा रहा है।