28.1 C
New Delhi
Wednesday, June 7, 2023

धूमधाम से निकली तुलसी-शालिग्राम विवाह की शोभायात्रा

शाहजहांपुर। श्री राधा कृष्ण मंदिर रामनगर कॉलोनी से भगवान शालिग्राम व तुलसी विवाह धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिर से भगवान शालिग्राम की बरात निकाली गई। बैंड बाजे की धुन पर बारातियों ने जमकर डांस किया। देव स्वरूपों की झांकियां भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई। नगर में भ्रमण करने के पश्चात बारात मंदिर पहुंची। वधू पक्ष के सुरेंद्र सेठी ने वर पक्ष के लोगों का स्वागत किया। वर पक्ष की तरफ से संजीव राठौर रहे। भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया। एक जोड़े का विवाह मंदिर कमेटी की ओर से करवाया गया। बारात में लाजपत बत्रा, अशोक सचदेव, दिनेश गोगिया, राजू, विनोद, आशू मिश्रा, दीपक गोगिया, सरोज, ऊषा, श्यामसुंदर कपूर, मोहन ग्रोवर, राजू रावल, विजय बत्रा रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,141FollowersFollow

Latest Articles