21.1 C
New Delhi
Sunday, March 26, 2023

अवध विवि में छात्रों की मानव श्रंखला को जी-20 से जागरूक किया गया

जी-20 में देश की संस्कृति को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर

अयोध्या(वेबवार्ता)- डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के निर्देशन में जी-20 में देश की मेजबानी को लेकर विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में छात्रों की मानव श्रंखला बनाकर जनजागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया गया। शनिवार को व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग तथा सरदार पटेल राष्ट्रीय एकात्मता केंद्र के छात्रों को बताया कि उत्तर प्रदेश के चार जिलों को जी-20 की बैठकों के चुना गया है। इससे अपने देश की संस्कृति को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर है। सम्मेलन के माध्यम से वैश्विक स्तर पर भारत पूरी दुनियां को वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देगा। अभियान में एमबीए विभाग के प्रो0 शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि जी-20 सम्मेलन के सम्बन्ध में विभिन्न विभागों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पहली बार भारत अध्यक्षता कर रहा है। अपना देश एकमात्र ऐसा राष्ट्र है जो वसुदेव कुटुंबकम की धारणा को वैश्विक मंच पर रखेगा। उन्होंने बताया कि जी-20 का लोगो है कमल। जिसकी सात पंखुड़ियां सात महाद्वीपों को व सात महासागरों को एक साथ दर्शाती हैं। इसमें भारत के तिरंगे में मौजूद चारों रंग भी वैश्विक मंच के सामने भारत की शक्तियों को प्रदर्शित करते है।    

IMG 20230122 WA0029

   कार्यक्रम में सरदार पटेल राष्ट्रीय एकात्मता केंद्र के डॉ0 अंकित मिश्र ने कहा कि जी-20 में भारत एक सशक्त राष्ट्र के रूप में अध्यक्षता करने जा रहा है। इसमें हम सभी को योगदान देने की जरूरत है। डॉ0 शिवांश कुमार ने जी-20 सम्मेलन को जनमाध्यमों के जरिए अन्य तक पहॅुचाने की बात कही। इससे राष्ट्र की आर्थिक व सामाजिक दावेदारी वैश्विक मंच पर मजबूत होगी। जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ डॉ0 महेंद्र पाल, डॉ0 अंशुमान पाठक, डॉ0 रामजी सिंह, पंकज, आदित्य, राहुल, नेहा व अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,129FollowersFollow

Latest Articles