28.1 C
New Delhi
Friday, September 22, 2023

भूखे-प्यासे उपेन यादव बोले- बेरोजगारों के लिए अन्न त्यागा है, जरूरत पड़ी तो देह भी त्याग दूंगा

जयपुर, (वेब वार्ता)। राजस्थान में बेरोजगारों की विभिन्न मांगों को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर उपेन यादव का धरना जारी है। उपेन यादव ने कहा कि नई भर्तियां निकलवाने के लिए अभी तो युवा बेरोजगारों के लिए अन्न त्यागा है। जरूरत पड़ी तो देह भी त्याग दूंगा। उपेन यादव ने अन्न त्याग रखा है। वह भूखे-प्यासे धरना दे रहे हैं। उपेन यादव की मांग है कि सीएम अशोक गहलोत नई भर्तियों के संबंध में वक्तव्य जारी करें।

बता दें उपेन यादव इससे पहले भी गहलोत सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। हालांकि, बुधवार को प्रदर्शन के बाद पांच सदस्य प्रतिनिधिमंडल की महासंघ प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में सीएमओ में मुख्यमंत्री के अधिकारियों से वार्ता हुई। वार्ता में अधिकारियों ने सभी विभागों में रिक्त पदों पर नई भर्तियां निकालने की बात कही है। जल्द भर्तियां निकालने की घोषणा करने का भी आश्वासन दिया है। बता दें 10 फरवरी को बजट में युवा बेरोजगारों के लिए नई भर्तियां की घोषणा नहीं होने के विरोध में उपेन यादव ने अन्न त्याग करने की करने की घोषणा कर दी थी।

थाना इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग 

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा जब तक विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर नई सरकारी भर्तिया निकालने की घोषणा नहीं हो जाती और 7 फरवरी को अजमेर आरपीएससी के सामने युवा बेरोजगारों पर लाठीचार्ज करने वाले अजमेर सिविल लाइंस थाना इंचार्ज दलवीर फौजदार को निलंबित नहीं कर दिया जाता तब तक अन्न का त्याग जारी रहेगा। सभी विभागों में रिक्त पदो पर नई भर्तीयो की घोषणा की जाए।

कृषि पर्यवेक्षक, पशुधन सहायक, पंचायतीराज JEN, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल, एसआई, कनिष्ठ अनुदेशक, संगणक, स्टेनोग्राफर, एलडीसी, RAS, स्कूल व्याख्याता, सेकंड ग्रेड, थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती, पीटीआई, लाइब्रेरियन, प्रयोगशाला सहायक, ईसीजी, नेत्र सहायक, प्रोग्रामर, AEN, JEN, दंत चिकित्सक, कॉलेज शिक्षा में पीटीआई लाइब्रेरियन, सहायक कृषि अधिकारी, डीएलबी एलडीसी-सेनेटरी इंस्पेक्टर, PRO APRO, मेडिकल ऑफिसर, मेडिकल विभाग की सूचना सहायक, ओटी टेक्निशियन, विद्युत विभाग में AEN JEN जूनियर अकाउंटेंट एलडीसी, टेक्निकल हेल्पर, छात्रावास अधीक्षक, जलधारी, पटवारी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीयो की भर्ती निकाली जाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles