28.1 C
New Delhi
Thursday, September 28, 2023

उपेन यादव शिक्षामंत्री बीडी कल्ला से मिले, स्कूल व्याख्याता समेत इन भर्तियों के परीणाम जल्द

जयपुर, (वेब वार्ता)। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव शिक्षामंत्री बीडी कल्ला से मिले। शिक्षामंत्री से पीटीआई, स्कूल व्याख्याता सेकंड ग्रेड, लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करवाने तथा बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों के जल्द से जल्द जिला आवंटन करवाकर नियुक्ति देने की मांग को लेकर मुलाकात की।

शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा आज आरपीएससी अध्यक्ष से बात करके जल्द से जल्द स्कूल व्याख्याता,सेकंड ग्रेड भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करवाएंगे। और तथा कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष से बात करके जल्द से जल्द पीटीआई लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करवाएंगे। वही शिक्षा बीकानेर निदेशालय निदेशक जी से बात करके कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नियुक्ती देने की बात कही है।

सीएम गहलोत से हो चुकी है मुलाकात

बता दें, इससे पहले रविवार को उपेन यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सीएम गहलोत से मिला था। उपेन यादव ने मुख्यमंत्री गहलोत को 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा था। करीब 40 मिनट तक मुख्यमंत्री जी से हुई प्रतिनिधिमंडल की वार्ता। सीएम ने मांगों पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया था। भर्ती प्रक्रियाओ को तेज गति से करवाने का भरोसा दिया था। प्रक्रियाधीन भर्तियों को प्राथमिकता के साथ जल्द से जल्द पूरी करने तथा बजट में घोषणा की गई एक लाख भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर भी विभाग वाइज जल्द से जल्द जारी करने का आश्वासन दिया।  पेपरलीक के रोकथाम के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को उम्र कैद की सजा के प्रावधान के कानून के लिए निर्देशित किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles