19.1 C
New Delhi
Thursday, November 30, 2023

दौसा के लालसोट में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी SI भूपेंद्र सिंह गिरफ्तार, निलंबित

दौसा, (वेब वार्ता)। राजस्थान के दौसा जिले में शुक्रवार को एक सब इंस्पेक्टर पर चार साल की बच्ची से रेप का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद आक्रोशित लोगों ने थाने के सामने जाकर जमकर हंगामा किया। घटना जिले के लालसोट क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी रामचंद्र सिंह नेहरा ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि भूपेंद्र सिंह शुक्रवार की दोपहर में नाबालिग को अपने कमरे में बहला-फुसलाकर ले गया था। वहां उसके साथ रेप किया।

आरोपी सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार: एएसपी

रामचंद्र सिंह नेहरा ने यह भी कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि गुस्साए लोगों ने आरोपी सब-इंस्पेक्टर को पकड़कर पिटाई भी की। बाद में पुलिस के हवाले किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बीजेपी सांसद ने घटना को लेकर गहलोत सरकार पर साधा निशाना

इधर बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा को जानकारी हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा, ‘लालसोट में एक पुलिसकर्मी ने दलित बच्ची से बलात्कार किया है। घटना को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है। मैं मासूम बच्ची को न्याय दिलाने के लिए मौके पर पहुंचा हूं।’ अशोक गहलोत सरकार की अक्षमता के कारण निरंकुश हो चुकी पुलिस चुनाव जैसे संवेदनशील मौके पर भी अत्याचार करने से बाज नहीं आ रही है।

सब-इंस्पेक्टर को बर्खास्त किया जाए: किरोड़ी लाल मीणा

किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, ‘आरोपी एएसआई भूपेन्द्र सिंह को कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उसे जल्द ही नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाए। इसके साथ ही पुलिस पीड़ित परिवार के सभी प्रभावित सदस्यों को हर संभव तरीके से सहायता दे, यही हमारी मांग है।’

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles