जयपुर, (वेब वार्ता)। बीजेपी से निष्कासित विधायक शोभारानी कुशवाहा ने कांग्रेस पार्टी की जॉइन कर ली है। बीजेपी से विधायक शोभारानी कुशवाहा को राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग करने पर पार्टी से निष्कासित किया गया था। धौलपुर से कांग्रेस जिला अध्यक्ष साकेत बिहारी शर्मा ने यह जानकारी दी। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने के कारण विधायक शोभारानी कुशवाह को बीजेपी ने पार्टी से निकाल दिया था।
कुशवाह ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद तिवारी के पक्ष में वोट किया था। कुशवाह को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन उन्होंने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया और पार्टी के खिलाफ बयानबाजी की। राष्ट्रीय अनुशासन समिति के सचिव ओम पाठक ने कुशवाह के निष्कासन का आदेश जारी किया था।
कौन है शोभारानी कुशवाह?
विधायक शोभारानी कुशवाह के पति बीएल कुशवाह एक युवा उद्योगपति हैं। वह जमालपुर मनिया के निवासी हैं। उन्होंने 2013 में बसपा की टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने थे। इसके बाद बीएल कुशवाह हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहे हैं। साल 2017 में हुए उपचुनाव में बीजेपी ने बीएल कुशवाह की पत्नी शोभारानी कुशवाह को टिकट दिया था। शोभारानी कुशवाह ने चुनाव में जीत हासिल की थी। इसके बाद वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने शोभारानी कुशवाह को टिकट देकर अपना उम्मीदवार बनाया था। शोभारानी ने इस चुनाव में भी जीत हासिल की थी और विधानसभा पहुंची थीं।