28.1 C
New Delhi
Wednesday, October 4, 2023

RSMSSB: राजस्थान कृषि सुपरवाइजर के 430 पदों पर भर्ती की मंजूरी, जानें डिटेल्स

Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2023:- राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती 2023 का इंतजार कर रहे बेरोजगारों के लिए बहुत अच्छी खबर है। इनमें गैर टीएसपी क्षेत्रों में 385 पदों और टीएसपी क्षेत्रों में 45 पदों के लिए राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक की नई भर्ती को मंजूरी दी गई है। अब जल्द ही इस वैकेंसी के लिए आवेदन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भेजा जाएगा, जिसके बाद आवेदन शुरू होगा, उसके बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

अधिकतम आयु सीमा 40 साल

राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों को भी सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कृषि विषय का अच्छा ज्ञान होना चाहिए

राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एग्रीकल्चर में बीएससी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा 10वीं और 12वीं पास हो और इसके साथ ही उम्मीदवार को कृषि विषय का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,147FollowersFollow

Latest Articles