28.1 C
New Delhi
Sunday, October 1, 2023

पति ने नया घर नहीं बनवाया, गुस्से में पत्नी ने बेटे को कुएं में फेंका; पहले बेटी को भी फेंक चुकी है मां

जयपुर, (वेब वार्ता)। राजस्थान में एक महिला ने अपने बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि महिला के पति ने नया घर बनवाने से इनकार कर दिया था। इसी बात से गुस्से में आकर महिला ने अपने बेटे को कुएं में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक महिला ने अपने सुसर के खेत में बने कुएं में बच्चे को फेंक दिया। आरोपी महिला की पहचान 26 साल के निशु के तौर पर हुई है। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या)और 201 (सबूत मिटाने की कोशिश)के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया है कियह घटना देवरी गांव में गुरुवार को हुई है। पुलिस के मुताबिक महिला अक्सर अपने पति से इस बात पर झगड़ा करती थी कि उसके पति अपने दोनों छोटे भाइयों की तरह नया मकान नहीं बनवा रहे हैं। घटना के दिन पति-पत्नी में इसी बात को लेकर लड़ाई हुई। इसके बाद महिला अपने बच्चे को लेकर अपने पिता के घर चली गई।

एसएचओ (कसबाथना) रवींद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने माना कि उसने बेटे रोहित को एक कुएं में फेंक दिया था। महिला ने पुलिस को बताया है कि पिता के घर जाते वक्त उसने रोहित को अपने ससुर के खेत में स्थित एक कुएं में फेंक दिया था। महिला के खुलासे के बाद लड़के का शव कुएं से शनिवार को बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद लड़के का शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। पति ने बताया कि उसकी पत्नी ने करीब एक साल पहले उनकी 3 साल की बेटी के साथ भी ऐसा ही किया था। लेकिन उस वक्त लोगों ने महिला को पकड़ लिया था और फिर किसी तरह बच्ची को बचा लिया गया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,146FollowersFollow

Latest Articles