28.1 C
New Delhi
Sunday, October 1, 2023

Rajasthan Weather Update: तापमान में गिरावट, फिर सर्द हवाएं; जानिए जिलों का तापमान

जयपुर, (वेब वार्ता)। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।  तापमान में गिरावट के साथ ही प्रदेश में एक बार फिर से सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है। प्रदेश के तापमान में करीब 2 से 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। फिर से लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़ गए हैं। बीती रात को तेज सर्दी ने लोगों की कपकपी छुड़ा दी. मौसम विभाग ने प्रदेश में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

प्रदेश में सर्दी में फिर से तेजी

मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में गिरावट होने से सर्दी में फिर से तेजी हो गई है. 14 फरवरी के बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी। फिलहाल, प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। 15 फरवरी से सुबह शाम सर्दी का एहसास और दिन में धूप तेज होने से गर्मी का एहसास होगा. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है. उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है. 14 से 15 फरवरी से तापमान में वापस बढ़ोतरी की संभावना है. तापमान बढ़ने के साथ फिर से सर्दी कम होगी। सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलने से सर्दी का असर बना रहेगा।

जानिेए जिलों का तापमान

राजस्थान में न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो अजमेर में 13.5 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 8.6 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 9.8 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 10.1 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 12 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 8.7 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 6 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 12.8 डिग्री सेल्सियस, बूंदी में 13.2 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 11.2 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 11.4 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 15.8 डिग्री सेल्सियस, पाली में 13.4 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 14.4 डिग्री सेल्सियस और जोधपुर में 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

फलौदी में 14.8 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 9.2 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 5.6 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 8.3 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 10.8 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 9 डिग्री सेल्सियस, टोंक में 12.2 डिग्री सेल्सियस, बारां में 9.2 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में 19.9 डिग्री सेल्सियस, हनुमानगढ़ में 5.5 डिग्री सेल्सियस, जालौर में 14.7 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में 9.6 डिग्री सेल्सियस, सवाई माधोपुर में 9 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 5 डिग्री सेल्सियस, करौली में 7.1 डिग्री सेल्सियस, बांसवाड़ा में 8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,146FollowersFollow

Latest Articles