जयुपर, (वेब वार्ता)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के खिलाफ चूरू से कांग्रेस प्रत्याशी हो सकते हैं। गृह राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह यादव ने ये संकेत दिए है। एक चैनल से बात करते हुए राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को चूरू विधानसभा से मैदान में उतारा जा सकता है. निश्चित रूप से यह बड़ा फैसला हो सकता है. लेकिन संभावना बन सकती है कि गोविंद सिंह डोटासरा चूरू से ही कांग्रेस के प्रत्याशी हो सकते हैं। मंत्री राजेंद्र यादव चूरू में संभावित प्रत्याशियों से फीडबैक लिया था। उन्होंने जयपुर जाते समय सीकर में फस्ट इंडिया न्यूज चैनल से बातचीत में यह बात कही। इस दौरान राज्यसभा सांसद नीरज डांगी भी उनके साथ में मौजूद थे।
कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है
उल्लेखनीय है कि चूरू में विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसी के चलते मंत्री राजेंद्र यादव व राज्यसभा सांसद नीरज डांगी आज चूरू दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विधानसभावार फीडबैक लिया। पर्यवेक्षक ने आवेदकों से मुलाकात कर उनकी बात सुनी। पर्यवेक्षकों ने टिकट के दावेदारों के सामने शक्ति प्रदर्शन किया। उम्मीदवारों ने चूरू, तारानगर, रतनगढ़, सुजानगढ़, सादुलपुर व सरदारशहर से अपनी दावेदारी की की है। पीसीसी चीफी गोविंद सिंह डोटासरा फिलहाल चूरू जिले से सटे सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ से विधायक है।
नेता प्रतिपक्ष है राजेंद्र सिंह राठौड़
बता दें गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाए जाने के बाद बीजेपी ने वरिष्ठ नेता और 6 बार विधायक रह चुके राजेन्द्र राठौड़ को राजस्थान विधानसभा का नया नेता प्रतिपक्ष बनाया था। राजेंद्र सिंह राठौड़ सड़क से लेकर सदन तक वे सत्ता पक्ष के सामने हमेशा डटकर खड़े रहते हैं। राठौड़ एक वकील भी हैं और वे हमेशा तथ्यों के साथ बात करते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा करते रहे हैं। अब गुलाबचंद कटारिया को राज्यपाल बनाए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी राजेन्द्र राठौड़ को दी गई है। राठौड़ मिलनसार एवं काम करने वाले नेता माने जाते है। राजेंद्र सिंह राठौड़ ने 2013 और 2018 में तारानगर छोड़ चुरू से चुनाव लड़ा और जीता। राठौड़ का जन्म 21 अप्रैल 1955 को हुआ था। चुरू जिले की सरदारशहर तहसील में जन्मे राठौड़ 2018 में भाजपा के विपक्ष में आने पर उपनेता की जिम्मेदारी दी गई। राठौड़ चिकित्सा मंत्री,ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके है।