जयपुर, (वेब वार्ता)। राजस्थान में करणपुर के विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर जिंदा है। उनके बेटे ने निधन की खबरों का खंडन किया है। इससे पहले उनके निधन की खबरें मीडिया में चली थी। लेकिन उनके बेटे ने खंडन किया है। दिल्ली में इलाज चल रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में 4 नवंबर को दाखिल किया था नामांकन।पिछली सरकार में निर्दलीय जीत कर कुन्नूर मंत्री बने थे।
उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर 4 नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल किया था। बता दें 2013 में 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव नहीं हो पाया था। 2013 में चूरू से बसपा प्रत्याशी का निधन हो गया था। इसके बाद 2018 में रामगढ़ से बसपा प्रत्याशी का निधन हो गया था। अब 2023 के चुनाव में करणपुर से कांग्रेस प्रत्याशी का निधन हो गया है। अब यहां भी उपचुनाव होना लगभग तय माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कुन्नर ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में 4 नवंबर को नामांकन दाखिल किया है।
एम्स में चल रहा है इलाज
गुरमीत के परिजनों के अनुसार गंभीर हालत में चल रहा एम्स में इलाज। आज दोपहर एम्स सूत्रों से आई थी उनके निधन की दुखद खबर। इसके बाद अब उनके पुत्र और परिवारजनों ने किया खुलासा। कहा- ‘गुरमीत सिंह कुन्नर हैं वेंटीलेटर पर’ ‘उनकी हालत बनी हुई है गंभीर”..लेकिन फिलहाल डॉक्टर्स ने नहीं किया उन्हें मृत घोषित’। परिवारजन कर रहे ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना। वेब वार्ता उनके स्वस्थ होने की कामना करता है।