25.1 C
New Delhi
Sunday, October 1, 2023

दौसा की लालसोट का समीकरण: किनारे पर खड़े हैं परसादी लाल, सचिन पायलट से अदावत पड़ सकती है भारी

जयपुर, (वेब वार्ता)। राजस्थान विधानसभा चुनाव में गहलोत के मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। दौसा जिले लालसोट सीट से कई बार चुनाव जीतकर स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीना की नैया इस बार डावांडोल है। स्वास्थ्य मंत्री किनारे पर खड़े है। वजह लोगों से दूरी और काम नहीं करना। सचिन पायलट से अदावत। लालसोट में गहलोत सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी माहौल नहीं है। बल्कि  स्वास्थ्य मंत्री की बेरूखी से लोग नाराज है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि परसादी लाल के पक्ष में हमेशा जातीय समीकऱण रहे हैं। लेकिन इस बार ब्राह्मण वोटर्स का झुकाव रामविलास मीना की तरफ है। विधानसभा चुनाव 2018 में परसादी लाल ने बीजेपी प्रत्याशी रामविलास मीना को 9 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। चर्चा है कि इस बार रामविलास चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी टिकट दे या नहीं। ऐसे में जातिय समीकरण परदासी लाल के खिलाफ जा सकते हैं।

आसान नहीं है स्वास्थ्य मंत्री की राह 

दौसा जिले की लालसोट विधानसभा सीट में कुल 51 प्रतिशत वोट पड़े थे। कांग्रेस प्रत्याशी परसादी लाल मीना ने भाजपा प्रत्याशी रामबिलास मीना को 9074 मतों से हरा कर कांग्रेस का विजय परचम लहराया था। सियासी जानकारों का कहना है कि प्रसादी लाल हमेशा अपने राजनीतिक कौशल का प्रदर्शन कर अपने सियासी विरोधियों को चौंकाते रहे हैं। लेकिन इस बार सियासी प्रसादी लाल को चौंका सकते हैं। हालांकि, प्रसादी लाल मीना ने अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का खूब विस्तार किया है। लेकिन लोग इस बार लालसोट में बदलाव चाहते हैं। हालांकि, परसादी लाल जीतेंगे या हारेंगे यह बहुत कुछ टिकट पर निर्भर करता है। माना जा रहा है कि कांग्रेस प्रसादी लाल को ही फिर टिकट देगी। ऐसे में प्रसादी लाल के सामने पुराने प्रत्याशी रामविलास को बीजेपी फिर से टिकट दे देती है परसादी लाल का चुनाव जीतना मुश्किल हो जाएगा।

गुर्जर वोटर्स छिटक सकते हैं 

राजस्थान की राजनीति में प्रसादी लाल मीना गहलोत समर्थक माने जाते हैं। सचिन पायलट के धुर विरोधी माने जाते हैं। परसादी लाल मीना सचिन पायलट को बाहरी बता चुके हैं। पायलट की बगावत के समय परसादी लाल ने सीएम अशोक गहलोत का साथ दिया था। ऐसे में माना जा रहा है कि लालसोट में गुर्जर वोटर्स परसादी लाल के खिलाफ जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि परसादी लाल स्वर्गीय राजेश पायलट के बेहद करीबी माने जाते थे, लेकिन अब हालात बदल गए है। सचिन पायलट परसादी लाल को पंसद नहीं करते हैं। ऐसे में गुर्जर वोटर्स उनसे छिटक सकते हैं।

सर्वाधिक आबादी मीना वोटर्स की 

चुनाव आयोग के 2018 के आंकड़ों के अनुसार लालसोट विधानसभा क्षेत्र की मतदाता कुल मतदाता 223405 में से सामान्य वर्ग के मतदाता 35110 अनुसूचित जाति वर्ग के मतदाता 46403 एवं अनुसूचित जनजाति के मतदाता 86662 ओबीसी 52608 अल्पसंख्यक 5622 मतदाता अनुमानित मतदाता है। यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। दौसा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,146FollowersFollow

Latest Articles