23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 21, 2023

राजस्थान भाजपा ने 8 जिला अध्यक्ष बदले, सतीश पूनिया समर्थकों को मिला पद; देखें लिस्ट

जयपुर, (वेब वार्ता)। राजस्थान बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। बीजेपी प्रदेश सतीश पूनिया ने 8 जिला अध्यक्ष बदले हैं। हटाए गए जिला अध्यक्ष पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के करीबी माने जाते हैं। बीजेपी प्रदेश ्अध्यक्ष सतीश पूनिया के करीबियों को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी द्वारा जारी आदेश के अनुसारअलवर उत्तर में उम्मेद सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया। अलवर दक्षिण में अशोक गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाया। भरतपुर में ऋषि बंसल, सवाईमाधोपुर में सुशील दीक्षित, बाड़मेर में स्वरूप सिंह खारा, बालोतरा में बाबू सिंह राजगुरु को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

राजपूत वोटबैंक को साधने की कवायद

बीकानेर शहर विजय आचार्य और बीकानेर देहात में जालम सिंह भाटी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जालम सिंह भाटी बीकानेर देहात भाजपा ज़िलाध्यक्ष बने है। जालम सिंह भाटी तीसरी बार भाजपा ज़िलाध्यक्ष बने हैं। विजय आचार्य शहर जिलाध्यक्ष बने है। आचार्य भी दूसरी बार ज़िलाध्यक्ष बने हैं। भाटी को सियासी समीकरणों को साधने और जोड़-तोड़ में महारथ हासिल है। भाजपा के कोर वोटबैंक राजपूत को साधने की जुगत मानी जा रही है। दोनों नेता बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के करीबी बताए जा रहे हैं।

अश्लील डांस से निपटे अलवर जिला अध्यक्ष

पिछले साल अलवर जिले के खेड़ली में बीजेपी की जन आक्रोश सभा में अश्लील डांस की गाज बीजेपी जिला अध्यक्ष संजय नरूका पर गिरी है। उन्हें हटा दिया गया है। जन आक्रोश सभा में जमकर अश्लील डांस के ठुमके लगे थे। वीडियो सोशल मीडया और मीडिया में आने के बाद अब प्रदेश बीजेपी ने इस आयोजन को लेकर नाराजगी जताई थी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए जिला अध्यक्ष से रिपोर्ट मांगी थी। माना जा रहा है कि सतीश पूनिया ने इस घटना की वजह से ही संजय नरूका को बदला है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,129FollowersFollow

Latest Articles