19.1 C
New Delhi
Monday, March 27, 2023

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 28 को राधा-कृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा

मेहंदीपुर बालाजी, (वेब वार्ता)। राजस्थान के दौसा जिला स्थित प्रसिद्ध मेहंदीपुर बालाजी में भागवत कथा का आयोजन ​​​​​​घाटा बालाजी ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है। 22 से 28 जनवरी तक होने वाले धार्मिक आयोजन में 28 जनवरी को सुबह 9 बजे राधा कृष्णजी के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा सीताराम मंदिर में की जाएगी। इससे पहले कथा की शुरुआत में 22 जनवरी को कलश यात्रा निकाली गई।

बालाजी बाइपास पर स्थित गणेश मंदिर से विशाल कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ कथा स्थल पहुंची। कलश यात्रा में शामिल होने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे। भागवत कथा के आयोजन के लिए 22 बीघा भूमि पर तीन पंडाल बनाए गए हैं। पहले नंबर के पंडाल में भोजन व्यवस्था रहेगी। इसे 5 भागों में बांटा गया है। जिसमें 2 भागों में वीवीआईपी और वीआईपी मेहमानों के भोजन की व्यवस्था होगी। जबकि 28 को राधा-कृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। देवनगरी दौसा का मेहंदीपुर बालाजी धाम सज-धज कर तैयार है।

200 हलवाई भोजन प्रसादी में जुटे 

आयोजकों के अनुसार बड़े पंडाल में 200 हलवाई भोजन प्रसादी की तैयारी में जुटे हैं। आयोजन में सैकड़ों की तादाद में वीआईपी गेस्ट भी होंगे। ऐसे में खास और आम श्रोता के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था कथा स्थल पर ही होगी। रोजाना 20 हजार लोगों का खाना बनेगा। इसके लिए रोजाना के नाश्ते, लंच और डिनर का मेन्यू भी जारी किया गया है।दो भागों में वीवीआईपी और वीआईपी के साथ आने वाले मेहमानों सहित दौसा, करौली और स्थानीय जिला प्रशासन के अधिकारियों के भोजन की व्यवस्था होगी। बाकी बचे एक भाग में महिलाओं के लिए अलग से भोजन की व्यवस्था रहेगी।

20 हजार से ज्यादा लोगों के लिए भोजन तैयार

आयोजन में भोजन की व्यवस्था का जिम्मा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के हलवाइयों के हवाले है। इसके लिए शुक्रवार को 200 से अधिक लोगों की टीम आयोजन स्थल पर पहुंच गई थी। यह टीम 7 दिन तक प्रतिदिन 20 हजार से ज्यादा लोगों के लिए भोजन तैयार करेगी। रोजाना मेन्यू के हिसाब से खाना तैयार होगा। इसमें सुबह नाश्ता, दोपहर भोजन और शाम का भोजन शामिल है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,129FollowersFollow

Latest Articles