19.1 C
New Delhi
Monday, March 27, 2023

धार्मिक जीवन में अपनी सफलता का श्रेय जया किशोरी किसे देती हैं? जानिए जया किशोरी की जुबानी

जयपुर, (वेब वार्ता)। जया किशोरी भारत की जानी मानी कथावाचिका हैं। बेहद ही कम उम्र में ये सफलता की उन बुलंदियों पर पहुंच चुकी हैं जहां तक पहुंचने में लोगों को कई साल लग जाते हैं। जया किशोरी ने अपने आध्यत्मिक सफर की शुरुआत 7 साल की उम्र में ही कर दी थी। बचपन से ही भगवान श्री कृष्ण के प्रति इनकी अटूट आस्था थी। अपने परिवार के बड़े बुजुर्गों से इन्होंने श्री कृष्ण से संबंधित कई कहानियां सुनी थी। इसलिए इनका झुकाव भक्ति की तरफ बढ़ता चला गया। आज इन्होंने आध्यात्म के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना ली है। जानिए जया किशोरी अपनी सफलता का श्रेय किसे देती हैं।

जया किशोरी का वास्तविक नाम जया शर्मा है

जया किशोरी का वास्तविक नाम जया शर्मा है। इनका जन्म 13 जुलाई 1995 में हुआ है। इनका जन्म राजस्थान के गांव सुजानगढ़ में एक गौड़ ब्राह्माण परिवार में हुआ था। राजस्थान में जन्मीं जया किशोरी कोलकाता में अपने परिवार सहित रह रही है। इनके पिता का नाम शिंव शंकर शर्मा और माता का नाम सोनिया शर्मा है। इनकी एक छोटी बहन भी हैं जिनका नाम चेतना शर्मा है। जया किशोरी ने बीकॉम की पढ़ाई की है।

10 साल की उम्र में सुंदरकांड गाया

छोटी सी उम्र से ही जया किशोरी ने भागवत गीता, नानी बाई का मायरो, नरसी का भात जैसी कथाएं कर रही हैं। 9 साल की उम्र में ही जया किशोरी ने संस्कृत में लिंगाष्टकम, शिव तांडव स्तोत्रम्, श्रीरूद्राष्टकम्, रामाष्टकम्, मधुराष्टकम्, शिवपंचाक्षर स्तोत्रम्, दारिद्रय दहन शिव स्तोत्रम् जैसे कई कठिन स्तोत्रों को गाना शुरू कर दिया था। फिर 10 साल की उम्र में सुंदरकांड गाकर इन्होंने लाखों लोगों के दिलों में अपना विशेष स्थान बना लिया।

आगे जया किशोरी कहती हैं कि वो बहुत लकी हैं कि उन्हें ऐसे माता-पिता मिले जिन्होंने मेरी कला को छोटी सी उम्र में पहचाना और उसी वक्त से मुझे आगे बढ़ाया। और उत्साहित किया। इसलिए शायद जो लोग मुझे कहते हैं कि छोटी उम्र में आप इस स्थान पर हैं वो इसलिए है कि बहुत छोटी उम्र में मेरे माता पिता ने उस कला को पहचान लिया था और फिर अपने आप ही उन्होंने मुझे इस कार्य को करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,129FollowersFollow

Latest Articles