22.1 C
New Delhi
Saturday, December 9, 2023

अशोक गहलोत कल दिल्ली जाएंगे, कांग्रेस की पहली लिस्ट हो सकती है फाइनल

जयपुर, (वेब वार्ता)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का दल 14 अक्टूबर को दिल्ली जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सीएम गहलोत विशेष विमान से सुबह 10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सुबह 11 बजे दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है। बता दें कांग्रेस में पहली लिस्ट को लेकर मंथन जारी है। लिस्ट फाइनल नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि सीएम गहलोत वरिष्ठ नेताओं संग चर्चा कर सकते हैं। इससे पहले हाल ही में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे। इस दौरान सीएम गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। दूसरी तरफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का 16 अक्टूबर को बांरा जिले में जनसभा प्रस्तावित है।

कांग्रेस आलाकमान से नहीं मिली हरी झंडी 

बता दें बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। 41 उम्मीदवारों में से 29 उम्मीदवार नए घोषित किए है। लेकिन कांग्रेस की सूची के संकेत नहीं मिल रही है। नेताओं द्वारा संभावित तारीखें सामने आ रही है।  कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची का बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है। हालांकि अभी तक प्रत्याशी चयन को लेकर बैठकों का दौर जारी है।  कांग्रेस में 30 फीसदी विधायकों के टिकट कटने की संभावना है। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस रणनीति के तहत सूची जारी करने में देरी कर रही है। हालांकि, कांग्रेस में सीएम गहलोत सरकार को गिराने से बचाने वाले विधायकों को टिकट देने के पक्ष में है। लेकिन कांग्रेस आलकमान इसके लिए तैयार नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि निर्दलीय और बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायकों को टिकट खतरे में पड़ सकते है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles