16.1 C
New Delhi
Wednesday, November 29, 2023

राहुल गांधी के कमेंट को चुनौती के रूप में लिया, ऐसा क्यों बोले- अशोक गहलोत

जयपुर, (वेब वार्ता)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में क्लोज फाइट वाले राहुल गांधी के बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी है। सीएम गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी के कमेंट को हमने चुनौती के रूप में लिया है। अब हमारे सभी कार्यकर्ता और नेता मिलकर मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीतकर दिखाएंगे। हम सब मिलकर यह बताएंगे कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश से पीछे नहीं है। जनता कांग्रेस के साथ है। पार्टी पर सभी को विश्वास है। हम मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से आगे निकलकर दिखाएंगे।

राजस्थान में हर टक्कर में हैं

बता दें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है  कि राजस्थान में हर टक्कर में हैं। जीत जाएंगे। राहुल गांधी के बयान को हम एक चैलेंज के रूप में ले रहे हैं। राजस्थान कांग्रेस के पदाधिकारी-कार्यकर्ता मेहनत कर जीत दर्ज कर दिखाएंगे। अपने गृह जिले जोधपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे सीएम गहलोत ने मीडिया से बात की। सीएम गहोलत का एयरपोर्ट पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सीएम गहलोत आज जोधपुर में कई कार्यक्रमों में शिरकत की। एयरपोर्ट पर मीडिया से रूबरू होते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि बीजेपी की परिवर्तन यात्रा फेल हो चुकी है।

गहलोत बोले- जनता माई-बाप है 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बड़े-बड़े अखबारों में आए दिन हमारी वेलफेयर की योजनाओं पर आर्टिकल छप रहे हैं। राजस्थान में स्वास्थ्य, सेवाओं, शिक्षा, खेलों के क्षेत्र में हम आगे बढ़ रहे हैं। हमारी सड़कों की स्थिति शानदार है। माई बाप जनता है, इस बार जनता हमें रिपीट करेगी।  बीजेपी के 5-5 सीएम राजस्थान में घूम रहे हैं।सीएम गहोलत ने कहा कि हमारी सभी योजनाएं आमजन हितैषी है। इसी के चलते आज राजस्थान देशभर में चर्चाओं में है। हमारी योजनाओं को विभिन्न राज्य अपने मेनिफेस्टो में शामिल कर रहे हैंष सोशल सिक्योरिटी कानून की देशभर में सराहना हो रही है। देशभर में सोशल सिक्योरिटी कानून लागू होना चाहिएष। पुरानी पेंशन योजना की बहाली की देशभर में राजस्थान सरकार की चर्चा हो रही है। दुनियाभर में राजस्थान सरकार के कानूनों को लागू करने पर चर्चा हो रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles