25.1 C
New Delhi
Sunday, September 24, 2023

गहलोत पहुंचे दिल्ली, बोले- 2024 में जनता BJP को माफ नहीं करेगी; बताई ये वजह

जयपुर, (वेब वार्ता)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली पहुंच गए है। सीएम गहलोत ने मीडिया से बात की। बीजेपी पर निशाना साधा। सीएम गहलोत ने कहा- 2024 में जनता भाजपा को माफ नहीं करे। सीएम गहलोत ने कहा कि मेरा मानना है कि राहुल जी की सदस्यता रद्द करने जैसी कार्रवाई के लिए जनता भाजपा सरकार को बख्शेगी नहीं। सीएम गहलोत ने कहा कि सुभाष कश्यप एक्सपर्ट है। 20 साल से सुन रहा हूं। उनकों। देखिए क्या कर रहे हैं। वाई एस कुरैशी समेत सभी ने कहा कि अभी लोकसभा अध्यक्ष मामले को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं। जब एक महीने के लिए स्टे हो गया। इंतजार करते कि हाईकोर्ट में क्या होता है। उसके बाद की बात थी। ऐसे लगता है ये तो जैसे इंतजार ही कर रहे हो।

मिस्टर क्लीन मोदी को विपक्ष ने घेर लिया

सीएम गहलोत ने कहा कि  पीएम मोदी अपने आप को मिस्टर क्लीन कहते हैं। उनको घेर लिया विपक्ष ने। अडानी के मुद्दे पर चारों और से घेर लिया है। पूरा देश उसको लेकर आक्रोशित है। इतने बड़ा घोटाला हो गया है। आप सदन में बहस अलाऊ नहीं कर रहे हो। बहस के बाद करना बीजेपी को ही है। क्योंकि आप सरकार में हो। जेपीसी की मांग पर बहस नहीं हो रही है। आप सोच सकते हो, इस प्रकार की हरकतें करेंगे ये लोग। इसलिए मैं बार-बार कह रहा हूं। देश किस दिशा में जा रहा है। किसी को नहीं मालूम। किस दिशा में जाएगा। कोई नहीं जानता है।

सत्ता पक्ष सदन को नहीं चलने दे रहा है 

लोकतंत्र खतरे में है। राहुल गांधी ने क्या गलती बोलकर। राहुल गांधी जो हिंदुस्तान में बोलते हैं। वहीं लंदन में बोलते हैं। क्या नई बात कह दी उन्होंने। मैं हिंदुस्तान में बात कर रहा हूं। कोई भी सुन सकता है। इस प्रकार गलफहमी पैदा की जा रही है। माफी मांगे। सदन को चलने दे नहीं रहे हैं। पहली बार ये नाटक देख रहे हैं। सत्ता पक्ष सदन को चलने नहीं दे रहा है। हालत बड़े गंभीर है। देश के अंदर।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,146FollowersFollow

Latest Articles