26.1 C
New Delhi
Tuesday, May 30, 2023

अशोक गहलोत फिर से, कांग्रेस के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर हुई एड फिल्म; चढ़ा सियासी पारा

जयपुर, (वेब वार्ता)। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से एक फिर पायलट और गहलोत में कैंप की बीच सियासी घमासान हो सकता है।  दरअसल कांग्रेस के इंस्टाग्राम पेज पर पेज पर एक संदेश लिखा है। अशोक गहलोत फिर से। मतलब साफ है सत्ता वापसी पर गहलोत ही मुख्यमंत्री बनेंगे। पायलट कैंप के यह बात चुभ सकती है। हालांकि, पायलट कैंप के फिलहाल प्रतिक्रिया नहीं आई है। गहलोत सरकार की योजनाओं को लेकर बनी एड फिल्म चर्चा के केंद्र में है। इस एड फिल्म को कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर किया गया है, जिसकी शुरुआत और अंत में जो स्लोगन लिखा गया है, वो बेहद खास है। एड फिल्म के स्लोगन में लिखा है- “राजस्थान में गहलोत फिर से”। असल में इस स्लोगन को लेकर चर्चा इसलिए भी हो रही है, क्योंकि पायलट कैंप के मंत्री, विधायक पहले से ही सीएम गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल रखे हैं।

गहलोत कल दिल्ली जाएंगे 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं. कल सीएम एक बजे जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बावजूद इसके फिलहाल तक उनके दिल्ली के कार्यक्रम को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई, लेकिन सीएम के इस दौरे को पूरी तरह से सियासी यात्रा के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही इस बात की भी संभावना है कि अपने इस दौरे के दौरान सीएम गहलोत पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं। इन सब के बीच सबसे खास बात यह है कि सीएम गहलोत के दिल्ली जाने से पहले एड फिल्म चर्चा में है।

एड फिल्म और उसमें लिखे स्लोगन से घमासान के आसार

कांग्रेस के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर हुई एड फिल्म और उसमें लिखे स्लोगन ने एकाएक प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा दिया है। जिसके शुरुआत व आखिर में यह दावा दिखाया जा रहा है कि राजस्थान में 2023 के विधानसभा चुनाव भी गहलोत के चेहरे पर लड़ा जाएगा। वैसे तो इस एड फिल्म के अंत में “राजस्थान में गहलोत फिर से” वाले स्लोगन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। लेकिन इसमें सबसे रोचक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बच्चों के मशहूर मारियो गेम का मारियो बताया गया है. इसमें पेपर लीक प्रकरण पर तत्काल कार्रवाई, जनता के लिए घोषित योजनाओं में बचत, राहत और बढ़त को तरजीह, संजीवनी घोटाले की बात, अनिवार्य एफआईआर, महंगाई पर चोट के साथ ही सरकार की सभी योजनाओं को दिखाया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,140FollowersFollow

Latest Articles