34.1 C
New Delhi
Monday, September 25, 2023

अमित शाह-वसुंधरा राजे की ‘केमिस्ट्री’ के क्या मायने है? क्या विधानसभा चुनाव से बदल गई रणनीति

बेणेश्वर धाम, (वेब वार्ता)। राजस्थान में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बेणेश्वर धाम में परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण का आगाज किया। इस दौरान पूर्व सीएम वसुंघरा राजे ने अमित शाह की तारीफ की। इसके सियासी मायने निकाले जा रहे है। परिवर्तन यात्रा के दौरान अमित शाह ने भी वसुंधरा राजे की तारीफ की। सियासी जानकार दोनों नेताओं की एक-दूसरे की तारीफ के अलग-अलग सियासी मायने निकाल रहे हैं। जानकारों का कहना है कि अमित शाह वसुंधरा राजे को केंद्रीय भूमिका में लाना चाहते हैं। लेकिन वसुंधरा राजे राजस्थान छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। यहीं वजह है कि इस बार पार्टी ने वसुंधरा राजे को सीएम फेस घोषित नहीं किया है।

बीजेपी ने बदली रणनीति?

बता दें इससे पहले राजस्थान के उदयपुर में वसुंधरा राजे और अमित शाह के साथ एक मंच साझा करते हुए देखा गया था। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती देखने को मिली। राजे का इस रैली में बोलने का कार्यक्रम नहीं था, लेकिन अमित शाह ने जोर देकर उनसे रैली को संबोधित करने को कहा। शाह ने ये भी कहा कि राजे के बोलने के बाद ही वह रैली को संबोधित करेंगे। सियासी जानकारों का कहना है कि अभी तक बीजेपी में वसुंधरा राजे को कथित तौर पर किनारे करने की कोशिश हो रही थी, लेकिन पीएम मोदी के बाद पार्टी के सबसे शक्तिशाली नेता अमित शाह के मंच पर यह केमिस्ट्री स्पष्ट संकेत है कि बीजेपी ने राजस्थान में अपना घर व्यवस्थित कर लिया है।

वसुंधरा राजे ने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा 

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। वसुंधरा  राजे ने कहा कि कांग्रेस मुफ्त बिजली की बात कर रही है, लेकिन जब बिजली है ही नहीं तो फिर मुफ्त कैसी ? हमने गावों में भी घरेलू बिजली 22 से 24 घंटे दी थी। लेकिन कांग्रेस ने तो बिजली व्यवस्था को ही चौपट कर दिया। प्रदेश में पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। बच्चियों के आपत्तिजनक वीडिओ बना कर, उन्हें ब्लैकमैल करना आम बात हो गया है। पर अब वो दिन गए, जब महिलाएं चुप रहती थी, अब नारी शक्ति गहलोत सरकार से बदला लेकर रहेगी।

वसुंंधरा राजे ने साधा निशाना 

वसुंधरा राजे ने कहा कि मावजी ने सालों पहले भविष्यवाणी की थी कि एक गुजराती भक्त आएगा और दिल्ली में दीया जलाएगा। उनकी बात सच हुई और विकास पुरुष नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने। जिन्होंने राम मंदिर के निर्माण की राह खोली तथा अपनी लोक कल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों लोगों का जीवन बदला। गृह मंत्री अमित शाह ने धारा 370 हटाई तो जो आतंकवादी कश्मीर में रोज गोलियां चलाते थे, वे अब कंकर फेंकने में भी डरते हैं। कश्मीर में शांति और अमन मोदी सरकार जैसे मजबूत नेतृत्व में ही संभव हो पाया है।

परिवर्तन संकल्प यात्रा-2 का शुभारंभ

उल्लेखनीय है कि आज परिवर्तन संकल्प यात्रा-2 का शुभारंभ बेणेश्वर धाम, डूंगरपुर से केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित रहकर हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं, आमजन का उत्साह वर्धन किया तथा उन्हें राजस्थान में परिवर्तन के लिए संकल्पित किया। इस दौरान वसुंधरा राजे गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। जनजाति क्षेत्र के लोगों ने अपनत्व की डोर से मुझे बांध रखा है। जिनके सहयोग से 2003 में पहली बार स्पष्ट और अभूतपूर्व व 2013 में हमें ऐतिहासिक जनादेश मिला। लेकिन गहलोत सरकार ने जनजाति के लोगों का शोषण किया। यहां विकास तो हुआ, पर खास लोगों का। कांग्रेस ने यहां विकास के नाम पर भ्रष्टाचार कर भोले-भाले आदिवासियों से उनका जल, जमीन और जंगल छीना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles