19.1 C
New Delhi
Thursday, November 30, 2023

जनभावना का रखा ध्यान, नीमकाथाना को बनाया जिला : अशोक गहलोत

नीमकाथाना, 09 नवंबर (वेब वार्ता)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नीमकाथाना को जिला बनाया है। इससे आमजन की मुख्यालय से दूरियां कम हुई हैं और विकास कार्यों में तेजी आई है। यहां से वर्तमान विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश मोदी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने हर क्षेत्र में कार्य कराए हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ किसानों, पशुपालकों सहित हर वर्ग के उत्थान में योजनाओं को धरातल पर उतारा है। उन्होंने कहा कि महंगाई राहत कैम्प में 10 योजनाओं के जरिए हर घर को लाभान्वित किया है। अब 7 गारंटी लेकर आए हैं।

गहलोत गुरुवार को नीमकाथाना जिले के नेहरू पार्क में ”कांग्रेस गारंटी संवाद” और कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश मोदी के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनघोषणा पत्र और बजट घोषणाओं में किए वादों को पूरा किया है। यह सिलसिला निरंतर चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश मोदी अभी तक आपके विश्वास पर खरे उतरे हंै, तभी पार्टी ने फिर उन्हें आपका उम्मीदवार बनाया है। अब आप अपने बहुमूल्य वोट देकर इन्हें विजयी बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीमकाथाना में नया महाविद्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कृषि महाविद्यालय, छात्रावास, जिला अस्पताल, पीएचसी, सीएचसी सहित विभिन्न आधारभूत संरचनाओं का विस्तार किया है। क्षेत्र में सड़कों का भी मजबूत जाल बिछाया गया है, जिससे आवागमन सहित औद्योगिक विकास को गति मिली है।

गहलोत ने कहा कि महंगाई राहत कैम्पों में 10 योजनाओं के बाद अब कांग्रेस ने 7 गारंटी दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य का अधिकार पारित करने वाला राजस्थान एकमात्र राज्य बन गया है। कांग्रेस सरकार द्वारा 25 लाख रुपए तक का चिकित्सा बीमा किया गया है, जिससे प्रदेश का हर परिवार जुड़ा हुआ है। गहलोत ने कहा कि देश में पहली बार राजस्थान में महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की शुरुआत की गई। लाखों विद्यार्थी अब निःशुल्क अंग्रेजी शिक्षा प्राप्त कर भविष्य संवार रहे हैं। जनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश मोदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles