23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 21, 2023

बीजेपी ने बदले 8 जिला अध्यक्ष: अश्लील डांस मामले में संजय सिंह को हटाया, बीकानेर में जालम सिंह को तीसरी बार जिम्मेदारी

जयपुर राजस्थान में चुनावी साल शुरू होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर एक्टिव मोड में आ गई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने शनिवार को आठ नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की। इनमें बीकानेर शहर से विजय आचार्य, बीकानेर देहात से जालम सिंह भाटी, अलवर उत्तर से उम्मेद सिंह भाया, अलवर दक्षिण से अशोक गुप्ता, भरतपुर से ऋषि बंसल, सवाई माधोपुर से सुशील दीक्षित, बाड़मेर से स्वरूप सिंह खारा और बालोतरा से बाबू सिंह राजगुरु को अध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी ने संगठन में फेरबदल के साथ ही गुटबाजी भुला सक्रिय पदाधिकारियों को अध्यक्ष पद सौंपा है। इनमें विजय आचार्य को बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वे दूसरी बार जिलाध्यक्ष बने हैं। वहीं बीकानेर से पार्टी ने एक बार फिर जालम सिंह को देहात की जिम्मेदारी देकर संगठनात्मक तालमेल बनाने की कोशिश की है। बता दें कि जालम सिंह भाटी बीकानेर देहात भाजपा के तीसरी बार भाजपा ज़िलाध्यक्ष बने हैं। जालम सिंह भाटी इससे पहले वसुंधरा राजे सरकार के वक्त भी ज़िलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभल चुके हैं। युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ऋषि बंसल को भरतपुर का जिला अध्यक्ष बनाकर पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से मुख्यधारा में लाया गया है।

अलवर में संजय सिंह नरूका को हटाया

इसके साथ ही अलवर में जन आक्रोश यात्रा के दौरान हुए अभद्र डांस मामले में एक्शन लेते हुए पार्टी ने संजय सिंह नरूका को पद मुक्त कर उमेद सिंह भैया को जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार चुनावी साल में संगठन में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है प्रदेश टीम में जहां नए पदाधिकारियों की एंट्री हो सकती है। वहीं जयपुर समेत सात जिलों में अध्यक्ष पद पर बदलाव किया जा सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,129FollowersFollow

Latest Articles