39.1 C
New Delhi
Friday, June 9, 2023

Punjab: भगवंत मान सरकार का ऐलान- पराली काटने के लिए AAP सरकार देगी 1 लाख मशीनें, मोदी सरकार ने नहीं की मदद

वेबवार्ता: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) ने कहा क‍ि केंद्र सरकार ने पराली नहीं जलाने पर किसानों को नकद प्रोत्साहन राशि देने में सहायता करने संबंधी राज्य सरकार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। राज्य सरकार ने धान उत्पादकों को प्रति एकड़ 2500 रुपये देने का प्रस्ताव रखा था। उसने सुझाव दिया था कि केंद्र 1,500 रुपये प्रति एकड़ का भुगतान करेगा, जबकि 1,000 रुपये प्रति एकड़ पंजाब और दिल्ली सरकारें वहन करेंगी।

मान (Punjab CM Bhagwant Mann) ने कहा क‍ि केंद्र के इनकार के बावजूद पंजाब सरकार क‍िसानों की मदद करेगी। राज्‍य के अध‍िकार‍ियों को इस समस्‍या को हल करने के ल‍िए कोई और योजना बनाने के ल‍िए कहा जाएगा। साथ ही पंजाब सीएम ने कहा क‍ि राज्य सरकार क‍िसानों को पराली जलाने से रोकन के ल‍िए 1 लाख मशीनें मुहैया कराएगी। ताक‍ि क‍िसान उसकी सहायता से फसल को काट सकें।

दरअसल पंजाब और हरियाणा में पराली जलाना राष्ट्रीय राजधानी में अक्टूबर और नवंबर में वायु प्रदूषण के स्तर में खतरनाक वृद्धि के कारणों में से एक है।

मान (Punjab CM Bhagwant Mann) ने शनिवार को एक वीडियो जारी करके बताया क‍ि हमने केंद्र को पत्र लिखा था कि वह पराली जलाने के मुद्दे पर हमारी मदद करे। लेकिन केंद्र ने हमारी मांग को ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा क‍ि इससे हालांकि कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर केंद्र सरकार समर्थन नहीं कर रही है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि हम कुछ नहीं करेंगे।

मान ने कहा कि उन्होंने अपने अधिकारियों से समस्या के समाधान के लिए कोई और तरीका निकालने के लिए कहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,140FollowersFollow

Latest Articles