23.1 C
New Delhi
Thursday, October 5, 2023

Uttarakhand News: भूराकोट में ट्राउट मत्स्य पालक के तालाबों का किया निरीक्षण

ट्राउट मछली उत्पादन विकसित किया जा रहा                                           नैनीताल/रामगढ़(वेबवार्ता)- मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी की पहल पर जनपद में ट्राउट मछली उत्पादन विकसित किया जा रहा है।

  मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी ने विकास खण्ड रामगढ़ के ग्राम भूराकोट में ट्राउट मत्स्य पालक नवीन शाह के तालाबों का निरीक्षण किया।

ashwin9059 0ae17457d188
 डॉ तिवारी ने ट्राउट मछली के उत्पादन के रूप में विकसित करने के निर्देश मत्स्य प्रभारी डॉ विशाल दत्त को दिये। ट्राउट मछली का बाजार मूल्य 1200 से 1500 प्रति किलो तक है। उन्होंने कहा ट्राउट मछली उत्पादन से किसानों की आय दुगनी होगी और पहाडों से पलायन भी रूकेगा। उन्होंने कहा ट्राउट ठंडे और ताज़े पानी की एक ऐसी मछली है। जिसकी गिनती भारत में महंगी और स्वाद में लज़ीज़ नस्ल की मछली होती है। इस व्यवसाय में अच्छा मुनाफ़ा है और विदेशों में भी ट्राउट मछली की मांग अत्याधिक है। उन्होंने कहा ट्राउट मछली सें हमारे स्वास्थ्य के लिये लाभकारी है। दिल के मरीजों के लिये रामबाण का काम करती है। ट्राउट मछली में ओमेगा थ्री फाइटीएसिड नामक तत्व होता है। जो बहुत दुर्लभ पोषक तत्व है साथ ही         मोटापा हाई ब्लड प्रेशर और कोलस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करती है।
   निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक मत्स्य प्रमोद कुमार शुक्ला मत्स्य अधिकारी डॉ विशाल दत्त उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,148FollowersFollow

Latest Articles