34.1 C
New Delhi
Monday, September 25, 2023

असंतुलित मालवाहक वाहन खाई में गिरी, चालक की हुई दर्दनाक मौत

-मृतक दुमका में आईआरबी के वाहन चालक के पद पर था पदस्थापित

गिरिडीह, 20 फरवरी (वेब वार्ता)। गिरिडीह डुमरी मुख्यपथ पर पीरटांड़ थाना क्षेत्र में एक मालवाहक वाहन के खाई में गिर जाने से वाहन चालक की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक वाहन चालक की पहचान रांची के सिल्ली निवासी जगदीश महतो के रूप में हुई। वह दुमका में आईआरबी के वाहन चालक के पद पर पदस्थापित था।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह दुमका से एक 407 पुलिस मालवाहक वाहन से समानों को लेकर जगदीश महतो प्रतिनियुक्ती पर हजारीबाग जा रहा था। इसी दौरान पीरटांड़ थाना क्षेत्र के जलेबिया मोड़ में उसका वाहन असंतुलित हो कर खाई में जा गिरी। जिसमे वाहन चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। बताया गया कि उक्त मालावाहक वाहन के पीछे दुमका आईआरबी की महिला जवानों से भरी एक और गाड़ी हजारीबाग जा रही थी। घटना के बाद महिला जवानों ने पीरटांड़ थाने को इसकी सूचना दी।

सूचना पाकर पीरटांड थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बचाव व राहत कार्य शुरू की। काफी मशक्कत के बाद पीरटांड़ पुलिस ने चालक के शव को खाई से बाहर निकाल घटना की सूचना एसपी अमित रेणु और डुमरी एसडीपीओ मनोज कुमार को दी। बाद में एसपी के निर्देश पर मृतक वाहन चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दी गयी।

इधर नगर थाना प्रभारी राम नारायाण चौधरी और पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मौजदूगी में मृतक जवान का पोस्टमार्टम करा उसके शव को गिरिडीह-डुमरी रोड स्थित न्यू पुलिस लाईन लाया गया। जहां जिले के पुलिस जवानों ने मृतक जवान को अंतिम सलामी दी गयी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles