28.1 C
New Delhi
Thursday, September 28, 2023

हिमाचल प्रदेश में टुकड़े-टुकड़े वारदात, क्या मुस्लिम लड़की से अफेयर में हुई मनोहर की हत्या?

चंबा, (वेब वार्ता)।  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। मुंबई में सरस्वती और दिल्ली में श्रद्धा हत्या के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े करने जैसा ही मामला अब चंबा में भी सामने आया है। जहां 21 साल के एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद उसके शव के 7 से 8 टुकड़े किए गए। शवों को टुकड़ों को एक बोरे में बंद कर नाले में फेंक दिया गया। मृतक युवक 6 जून से लापता था।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, चम्बा के सलूनी के किहार के बांदल गांव में 21 साल के मनोहर का एक मुस्लिम लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। लड़की के परिवार वालों को मनोहर पसंद नहीं था। आरोप है कि लड़की के भाइयों ने मनोहर की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उन्होंने मनोहर के शरीर के 8 टुकड़े किए। बाद में इन टुकड़ों को बोरी में बंद कर दिया और नाले में फेंक दिया।
ऐसे हुआ खुलासा
मामले का खुलासा 9 जून को हुआ। जब कुछ लोग इस नाले से गुजर रहे थे। लोगों को अजीब सी बदबू आई और उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब जांच-पड़ताल की तो एक बोरी से मनोहर के शरीर के हिस्से मिले।
एसपी अभिषेक यादव ने मर्डर की पुष्टि की
चंबा के एसपी अभिषेक यादव ने मर्डर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भांदल में 21 साल के युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक पिछले कुछ दिनों से लापता था। उसका शव नाले में मिला है। युवक की हत्या कर शरीर के टुकड़े किए गए है। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles