गंगा नदी का बढ़ रहा जलस्तर
बक्सर में पिछले दो दिनों से लगातार गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। राम रेखा गंगा घाट पर पानी पहुंचने के कारण स्नान करने वाले और पिंडदान करने वाले श्रद्धालु खासा परेशान दिखे। गंगा के बढ़ते जलस्तर से बिहार-उत्तरप्रदेश जल मार्ग पर नावों का परिचालन लगभग बंद हो गया है। केंद्रीय जल आयोग बढ़ते जलस्तर से अलर्ट मोड में है। सभी लोगों को एहतियात के तौर पर गंगा किनारे नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। वहीं, स्थानीय लोगों की मानें तो जिला प्रशासन लापरवाही बरत रहा है। जिसके चलते एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
महिला बिग्रेड की टीम के कई फायदें
भोजपुर के SP संजय कुमार सिंह ने पुलिस को फ्रेंडली बनाने की दिशा में सार्थक पहल की है। महिला पुलिस बिग्रेड की टीम का गठन किया है। ये टीम महिलाओं और जरूरतमंदों को बाजार से उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाने का काम कर रही है। इस मुहिम का फायदा ये हुआ है कि शहर में बाइकर्स गैंग के आतंक से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। इस विशेष टीम में प्रशिक्षित कमांडो महिला पुलिस कर्मियों को मोटरसाइकिल के साथ अत्याधुनिक हथियार दिए गए हैं। इस पहल का जिले के लोग काफी सराहना कर रहे हैं।विवाहिता का घर से शव बरामद
बड़हरा के कोल्हरामपुर गांव में एक विवाहिता का शव पंखे के कुंडी से लटका मिला। घटना को लेकर गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मृतका सरोज राय उर्फ पप्पू राय की 25 वर्षीया पत्नी रीता देवी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोपहर में जब घर के सभी लोग अपने काम में व्यस्त थे। उसी बीच उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर कर लिया। कुछ देर बीत जाने के बाद जब कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव पंखे के कुंडी से लटका दिखा।