27.1 C
New Delhi
Monday, March 27, 2023

8 नवंबर जो लगेगा चंद्र-ग्रहण, जानिए झारखड के विभिन्न शहरों में कितने समय के लिए दिखेगा पूर्ण ग्रहण ?

रांची: 8 नवंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण घटित होगा। चंद्रोदय के समय ग्रहण भारत के सभी स्थानों में दिखाई देगा। हालांकि ग्रहण की आंशिक और पूर्णावस्था का आरंभ समय भारत में किसी भी स्थान से दिखाई नहीं देगा, क्योंकि यह घटना देश में चंद्रोदय के पहले ही प्रारंभ हो चुकी होगी। ग्रहण की पूर्णावस्था और आंशिक अवस्था दोनों ही का अंत देश के पूर्वी हिस्सों में दिखाई देगा। देश के बाकी हिस्सों से आंशिक अवस्था का केवल अंत ही दिखाई देगा। झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में पूर्ण आंशिक चंद्रग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा।चंद्रोदय के बाद दिखाई देगा ग्रहण
रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है कि 8 नवंबर को राज्यभर में चंद्र ग्रहण की स्थिति बनेगी। आंशिक चंद्र ग्रहण दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से शाम 6 छह बजकर19 तक देखने को मिलेगा। इस बीच दोपहर 3 बजकर 46 मिनट से शाम 5 बजकर 12 मिनट तक पूर्ण चंद्र ग्रहण घटित होगा। राज्यवासियों को चंद्रोदय के बाद ग्रहण दिखाई देगा।

रांची में चंद्रोदय का समय शाम 5 बजकर 3 मिनट है, जबकि हजारीबाग में शाम 5 बजकर 2 मिनट है। इसलिए पूर्ण चंद्र ग्रहण रांची में 9 मिनट तक और हजारीबाग में 10 मिनट तक देखा जा सकता है। इसके बाद आंशिक ग्रहण की स्थिति शाम 6 बजकर 19 मिनट तक देखा जा सकता है।

जानिए कब लगता है चंद्र ग्रहण?
वैसे तो चंद्र और सूर्य ग्रहण एक भौगोलिक घटना है लेकिन, ज्योतिष शास्त्र में काफी अधिक महत्व माना गया है। कोलकाता स्थित खगोल विज्ञान केंद्र की ओर से यह जानकारी दी गई है कि चंद्र ग्रहण पूर्णिमा को घटित होता है, जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्र के बीच आ जाता है। इस समय तीनों एक सीधी रेखा में अवस्थित होते हैं। पूर्ण चंद्र ग्रहण तब घटित होता है, जब चंद्रमा पूर्णतया पृथ्वी की प्रच्छाया से आवृत हो जाता है और आंश्किा चंद्र ग्रहण तब घटित होता है, जब चंद्रमा का एक हिस्सा ही पृथ्वी की प्रच्छाया से ढक पाता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,129FollowersFollow

Latest Articles