30.1 C
New Delhi
Tuesday, October 3, 2023

बिहार-झारखंड में चढ़ने लगा पारा, अभी और बढ़ेगा तापमान, जानिए अगले पांच दिनों में कैसा रहेगा मौसम

  • बिहार में मोतिहारी का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
  • झारखंड में डालटनगंज का अधिकतम तापमाप 32.1 डिग्री पहुंचा
पटना, (वेब वार्ता)। बिहार और झारखंड में अब गर्मी बढ़ने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार हवा के रूख में अब बदलाव हो रहा है। जिसके कारण दोनों ही राज्यों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। उत्तर दिशा से आने वाली हवा के साथ पश्चिम की शुष्क और गर्म हवा भी आने लगी है। समय बीतने के साथ पश्चिम की गर्म हवा जोर पकड़ेगी और वातावरण गर्म होगा। झारखंड में अक्टूबर मध्य के बाद से बारिश नहीं हुई है। फिलहाल बंगाल की खाड़ी में भी बारिश को लेकर सिस्टम बनने के आसार कम है। धरती की सतह सूख रही है। नमी कम हो जाने और गर्म हवा से वातावरण गर्म हो रहा है।
बिहार में मोतिहारी का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
बिहार में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक उच्चतम तापमान मोतिहारी में 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना का अधिकतम तामपान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। गया का 29.8, भागलपुर का 29.6, पूर्णिया का 29.7, मुजफ्फरपुर का 29.6 और सारण का 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुपौल का अधिकतम तापमान 30.2, अररिया का 30.2, भागलपुर का 27 डिग्री, औरंगाबाद का 28.4, समस्तीपुर का 29.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

झारखंड में डालटनगंज का अधिकतम तापमाप 32.1 डिग्री पहुंचा

झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस डालटनगंज में रिकॉर्ड किया गया। सबसे सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में दर्ज किया गया। रांची का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री, जमशेदपुर का 17.9 डिग्री और बोकारो का 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चाईबासा का न्यूनतम तापमान 16.4ख् डालटनगंज का 14.7, गिरिडीह का 16.0, रामगढ़ का 14.2 और सिमडेगा का 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार रांची में अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,147FollowersFollow

Latest Articles