गिरिडीह, 26 नवंबर (राजेश कुमार)। आजादी के 75 साल बाद भी देश की व्यवस्था नहीं बदली है। 75 साल बाद भी लोग अति आवश्यक चीजों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उक्त बातें आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने गिरिडीह में शनिवार को कही। श्री शर्मा आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि गिरिडीह सहित पूरे झारखंड में शीघ्र बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार की लड़ाई तेज होगी। श्री शर्मा ने कहा देश की आजादी के लिए शहीद नौजवानों ने जो भारत के लिए सपना देखा था वो आज भी अधूरा है। झारखंड अलग राज्य बने 22 साल गए। लेकिन झारखंड की लड़ाई लड़ने वाले शहीद नौजवानों का सपना आज भी अधुरा है। सामारोह में उपस्थित नौजवानों ने उन शहिदों के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।
गिरिडीह विधानसभा प्रभारी निर्मल प्रसाद महतो नगर अध्यक्ष राजीव रंजन, युवा नेता डॉ सदाम अहमद तेज नारायण महतो, मेहबूब अंसारी, अमित सिंह, तैयब अंसारी, सरयू राय, रोजन अंसारी, किशोर तुरी, मुशर्रफ हुसैन, पीरटांड़ प्रखंड अध्यक्ष सीताराम महतो, नुनुलाल हजरा, मो दानिश आलम, मुर्शीद मिर्जा, मो शम्स सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। मौके पर कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण किया।