34.1 C
New Delhi
Tuesday, September 26, 2023

बेगूसराय में हत्या से हड़कंप, साक्ष्य छुपाने के लिए शव को कावर झील क्षेत्र में फेंका

बेगूसराय, (वेब वार्ता)। बिहार के बेगूसराय जिले में एक युवक के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी गई है। शव को ठिकाना लगाने के लिए कावर झील के पक्षी विहार के वन क्षेत्र में फेंक दिया गया था। मामला मंझौल ओपी क्षेत्र के कावर झील इलाके का है। बताया जाता है कि वन क्षेत्र में लकड़ी चुनने के लिए गए लोगों ने एक युवक की शव फेंका देख तो आस-पड़ोस के लोगों को इसकी सूचना दी गई। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। जिसके बाद मौके पर मंझौल थाना पुलिस पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल से पुलिस ने शराब की एक बोतल और एक प्लास्टिक का गिलास भी बरामद किया है। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
इस संबंध में मंझौल डीएसपी श्याम किशोर रंजन ने बताया कि युवक के सिर में पीछे से गोली मारी गई है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है युवक की कहीं दूसरे जगह हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए कावर क्षेत्र में फेंक दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। युवक की पहचान होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि हत्या किसने और किस लिए अंजाम दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद वहां लोगों की भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles