19.1 C
New Delhi
Monday, March 27, 2023

फरवरी में ही रिकॉर्ड तोड़ती गर्मी के बीच हिमाचल के पहाड़ों पर गिरी बर्फ, क्या फिर बदलेगा मौसम

शिमला: एक तरफ फरवरी महीने से ही पड़ रही गर्मी सबको हैरान कर रही है वहीं दूसरी ओर मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। कुफरी, नारकंडा और खड़ापत्थर में बर्फ के फाहे गिरे। राजधानी शिमला में हल्की बारिश का दौर जारी रहा। हिमाचल के दूसरे हिस्सों में दिन भर दिन बादल छाये रहे।

इसके चलते मंगलवार को अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। बुधवार को भी हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 मार्च तक हिमाचल प्रदेश में मौसम के खराब बने रहने का पूर्वानुमान है। पर्यटन स्थल कुफरी में मंगलवार को 15 मिनट तक बर्फबारी हुई।
रोहतांग में भी गिरी बर्फ
रोहतांग के साथ अटल टनल के दोनों किनारों पर बर्फबारी हुई। मनाली की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी होती रही। अटल टनल के साउथ पोर्टल और सोलंगनाला में भी बर्फबारी दर्ज की गई।

फरवरी सबसे गर्म महीना
पहाड़ों पर मौसम में आए बदलाव से पहले इस साल रेकॉर्ड गर्मी का अनुमान लगाया गया। देश में 1877 के बाद से इस साल फरवरी का महीना सबसे गर्म रहा। इस साल फरवरी में औसत अधिकतम तापमान 29.54 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इसे ‘ग्लोबल वार्मिंग’ से जोड़ा।

इस साल देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिल्ली-एनसीआर में भी अधिकतम के साथ ही न्यूनतम पारा भी सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। यह भी आशंका जताई गई कि इस बार मार्च से मई के बीच में ही लू (गर्म हवाएं ) चलने लगेंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,129FollowersFollow

Latest Articles