29.1 C
New Delhi
Friday, September 22, 2023

शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का डंका, दहाई का आंकड़ा भी नहीं कर सकी पार BJP

शिमला, (वेब वार्ता)। शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने प्रचंड जीत दर्ज की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। शिमला नगर निगम चुनाव के गुरुवार को आए नतीजों में कांग्रेस ने 34 वार्डों में से 24 पर जीत दर्ज की। वहीं बीजेपी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी। बीजेपी को श‍िमला नगर न‍िगम चुनाव में महज 9 वार्डों में जीत म‍िली। वहीं CPI (M) ने 1 वार्ड में जीत दर्ज की। शिमला नगर निगम में कांग्रेस की जीत पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा क‍ि मैं शिमला नगर निगम की जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं। पिछले 10 साल में ये पहला चुनाव है, जो पार्टी चुनाव चिन्ह पर लड़ा गया है। 10 साल बाद नगर निगम में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर हम आए हैं।

सुबह दस बजे से ग‍िन गए वोट
शिमला नगर निगम के 34 वॉर्ड पर हुए चुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह 10 बजे प्रारंभ हो गई। छोटा शिमला के सरकारी सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल में मतगणना केन्द्र बनाया गया। मतगणना पांच चरणों में की गई। शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने बताया कि वार्ड एक से सात तक के लिए डाले गए वोटों की गिनती पहले चरण में की गई।

क‍िस तरह हुई ग‍िनती
आठ से 14 वार्ड के लिए वोटों की गिनती दूसरे चरण में हुई। वहीं 15 से 21 वार्ड के लिए वोटों की गिनती तीसरे चरण में, 22 से 28 वार्ड के लिए वोटों की गिनती चौथे चरण में और 29 से 34 वार्ड के लिए वोटों की गिनती पांचवें चरण में की जाएगी।

59 प्रत‍िशत हुई थी वोट‍िंग
शिमला नगर निगम चुनाव के लिए बीते मंगलवार को हुए मतदान में करीब 59 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था जो 2017 में हुए चुनाव से 1.2 प्रतिशत अधिक है। नेगी ने कहा कि 29,504 पुरुष और 25,881 महिलाओं सहित कुल 55,385 लोगों ने दो मई को मतदान किया था। इस चुनाव में कुल 102 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें नौ निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles