24.1 C
New Delhi
Monday, March 20, 2023

Ramgarh by-election: झारखंड में रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए 27 फरवरी को मतदान और 2 मार्च को मतगणना

रांची: झारखंड में रामगढ़ विधानसभा का उपचुनाव 27 फरवरी होगा। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से बुधवार को इसकी घोषणा की गई। आयोग ने एक लोकसभा और देश के अलग-अलग राज्यों में 6 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की तिथि की घोषणा की है। कांग्रेस की पूर्व विधायक ममता देवी की विधानसभा सदस्यता रद्द होने के कारण रामगढ़ में उपचुनाव होना है।
उपचुनाव को लेकर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से अपनी तैयारियां शुरू कर दी गई है। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ममता देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आजसू पार्टी की सुनीता चौधरी को पराजित किया था। उपचुनाव को लेकर आजसू पार्टी की ओर से मुख्य विपक्षी दल बीजेपी से समर्थन हासिल करने की कोशिश की जा रही है। उपचुनाव की घोषणा के साथ ही रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
भारत निर्वाचन आयोग की ओर जारी घोषणा के साथ ही 31 जनवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 7 फरवरी तक प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 8 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 10 फरवरी तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकेंगे। 27 फरवरी को मतदान और 2 मार्च को मतगणना होगी। 4 मार्च तक चुनाव की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। आयोग के अनुसार उपचुनाव 5 जनवरी 2023 को घोषित मतदाता सूची के आधार पर होगी। मतदान में ईवीएम और वीवीपैट मशीन का उपयोग होगा। जबकि मतदाता पहचान पत्र नहीं होने की स्थिति में 12 वैकल्पिक पहचान पत्र की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

ममता देवी ने आजसू पार्टी के गढ़ को ध्वस्त किया था

ममता देवी ने 2019 के चुनाव में आजसू पार्टी की उम्मीदवार सुनीता चौधरी को हराते हुए ये सीट कांग्रेस को दिलाई थी। सुनीता चौधरी आजसू पार्टी सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी है। इस सीट पर लंबे समय तक चंद्रप्रकाश चौधरी चुनाव जीतते आए थे, लेकिन सांसद बन जाने के कारण 2019 में उन्होंने अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा था। उपचुनाव को लेकर सीएम हेमंत सोरेन भी रणनीति बनाने में जुटे है, जबकि आजसू पार्टी की ओर से अपनी तैयारियां शुरू कर दी गई है। लेकिन बीजेपी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

उपचुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं की बैठक

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। उपचुनाव को लेकर पार्टी की ओर कंट्रोल की स्थापना और अन्य तैयारियों पर चर्चा हुई। पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं को उपचुनाव के लिए आवश्यक टास्क सौंपे गए है।

गोला आईपीएल गोलीकांड में ममता देवी को हुई है सजा

कांग्रेस की पूर्व विधायक ममता देवी को रामगढ़ जिले के गोला आईपीएल गोलीकांड में निचली अदालत ने दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई है। मामले में ममता देवी समेत 13 आरोपियों को पांच-पांच साल की सजा हुई थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,125FollowersFollow

Latest Articles