19.1 C
New Delhi
Monday, March 27, 2023

Vande Bharat Express : मुंबई-गोवा रूट पर जल्द ही वंदे भारत ट्रेन शुरू करेगा रेलवे: केंद्रीय मंत्री दानवे

ठाणे, (वेब वार्ता)। रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे (Union Minister Danve) ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल को सूचित किया है कि जल्द ही मुंबई-गोवा मार्ग (Mumbai-Goa Road) पर वंदे भारत सेमी-हाई स्पीड एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। यह जानकारी कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य निरंजन दावखरे ने साझा की। दावखरे ने एक विज्ञप्ति में कहा कि शुक्रवार को विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने दानवे से मुलाकात की थी।

इस दौरान दानवे ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि मुंबई और गोवा (Goa) के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express) चलाई जाएगी। विज्ञप्ति के अनुसार दानवे ने कहा कि मुंबई-शिरडी और मुंबई-सोलापुर मार्गों पर हाल ही में शुरू की गई एक्सप्रेस ट्रेन की तर्ज पर मुंबई और गोवा के बीच भी ट्रेन चलाई जाएगी। मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि मुंबई-गोवा रेल मार्ग का विद्युतीकरण पूरा हो गया है।

निरीक्षण के बाद नयी ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने बैठक के दौरान मंत्री के साथ ठाणे और कोंकण क्षेत्र में रेलवे से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की। विधायकों ने यह मांग भी की कि ठाणे के मुंब्रा स्टेशन का नाम बदलकर मुंब्रा देवी स्टेशन किया जाए। दानवे ने उन्हें आश्वासन दिया कि राज्य सरकार द्वारा इस आशय का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के बाद निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,129FollowersFollow

Latest Articles