28.1 C
New Delhi
Wednesday, June 7, 2023

मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से झारखण्ड की जनता त्रस्त : डीएन सिंह

-झारखंड के हर परिवार को 300 युनिट मुफ्त बिजली देने की मांग को लेकर आप का आंदोलन शुरू

गिरिडीह, 18 दिसंबर (राजेश कुमार)। जिले के जमुआ प्रखण्ड के रेम्बा मोड़ में आम आदमी पार्टी द्वारा रविवार को आयोजित बिजली आन्दोलन में  सिरकत करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष डीएन सिंह ने कहा कि झारखंड की जनता मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि जब पंजाब सरकार वहाँ के हर परिवार को हर महीना 300 युनिट बिजली मुफ्त उपलब्ध करा सकती है तो झारखंड सरकार क्यों नहीं? लेकिन झारखंड सरकार का 100 युनिट बिजली फ्री देने की योजना ही फेल है। श्री सिंह ने कहा कि झारखंड में 22 साल बाद भी नियोजन नीति नहीं बन पाई यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि झारखंड और झारखंड के नौजवानों के हित में नियोजन नीति शीघ्र बननी चाहिए।

वहीं प्रदेश संगठन मंत्री एजाज अली ने कहा कि झारखंड में भूमाफिया, अंचल कार्यालय और थाना  के गठजोड़  से जमीन लूटो अभियान चल रहा है। गरीबों की जमीन लूटी जा रही है और जल जंगल जमीन की बात करने वाली सरकार चुपचाप तमाशा देख रही है। प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि सरकार अपने तीन साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही है लेकिन नौजवानों को नौकरी देने समेत हर मामले में इसका रिजल्ट जीरो है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री ने पचास हजार पारा शिक्षको की बहाली की घोषणा किया है। आम आदमी पार्टी पारा शिक्षक बहाली के खिलाफत करते हुए सरकार झारखंड के नौजवानों को स्थाई नौकरी देने की मांग करता है। उन्होंने कहा कि झारखंड में लगभग एक लाख पद खाली है और सरकार सो रही है।

वहीं उन्होंने दिल्ली सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि वहाँ की जनता को इलाज मुफ्त, दवा मुफ्त, जाँच मुफ्त, आपरेशन मुफ्त की सुविधा दे रही है। सड़क दुघर्टना में घायल लोगों का मुफ्त इलाज किया जाता है। लेकिन झारखण्ड में गरीबों के इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं है।

प्रदेश प्रवक्ता ने यह मांग किया कि झारखंड में नगर निगम और नगर निकाय का चुनाव दलगत होना चाहिए। कहा कि आम आदमी पार्टी इन चुनावों में अपना समर्थित उम्मीदवार उतारेगी। हर जगह संगठन निर्माण का कार्य जारी है। केन्द्रीय पर्यवेक्षक दिनेश यादव ने कहा कि झारखंड की जनता को व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़नी होगी। सता परिवर्तन करके सभी पार्टियों को देख लिया। आनेवाले समय में आम आदमी पार्टी झारखंड और देश का विकल्प बनेगी।

कार्यक्रम को आप नेता आशीष भदानी, निर्मल प्रसाद महतो, मेहबूब अंसारी, अभिषेक सिन्हा, सुभाष शर्मा, रोजन अंसारी, तैयब अंसारी, मुशर्रफ हुसैन, तेज नारायण महतो, टेकलाल यादव, गणेश यादव, सरयू राय, नुनूलाल हजरा सहित कई लोगों ने संबोधित किया। मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,141FollowersFollow

Latest Articles