23.1 C
New Delhi
Friday, December 1, 2023

जनता को गुमराह किया, पूर्व सरकार की योजनाओं के बदले नाम… कांग्रेस पर जयराम ठाकुर का प्रहार

शिमला, (वेब वार्ता)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को वर्तमान कांग्रेस सरकार का पहला बजट पेश किया। इसको लेकर विपक्ष ने प्रतिक्रिया देते हुए बजट को पूरी तरह से निराशाजनक और जनता को गुमराह करने वाला बताया। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वर्तमान सरकार बजट को लेकर कई सवाल खड़े किए। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वर्तमान सरकार पर पूर्व सरकार की अनेक चल रही योजनाओं पर चुप्पी को सन्देह पूर्ण बताया। इसके अलावा जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर पूर्व सरकार की योजनाओं के नाम बदलने का भी आरोप लगाया।

नेता विपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन की बात करने वाली वर्तमान सरकार के पहले ही बजट में अव्यवस्था देखने को मिली। जयराम ठाकुर ने कहा कि 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की बात की गई उस पर तो कोई बात नहीं हुई, लेकिन बजट पढ़ते वक्त ही कई बार बिजली गुल हो गई। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर मानसिक दबाव होने की बात कही। उन्होंने कहा कि बजट में कुछ भी नया नहीं था, केवल जनता को गुमराह करने की कोशिश की गई.

प्रदेश का इसमें क्या योगदान होगा: जयराम ठाकुर
नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि ग्रीन एनर्जी और इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल को लेकर केंद्र सरकार की अनेक सब्सिडी पॉलिसी चल रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री साफ करें कि प्रदेश का इसमें क्या योगदान होगा। इसके अलावा नेता विपक्ष ने वर्तमान सरकार पर सवाल खड़े करते हुए पूर्व बीजेपी सरकार की शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना जैसी जन योजनाओं का क्या हुआ।

महिलाओं को दिए जाएंगे 1500 या नहीं: जयराम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 231000 महिलाओं को पेंशन दिए जाने की बात कही लेकिन वह साफ करें की 1500 रुपए अलग से दिए जाएंगे, जबकी मुख्यमंत्री के भाषण में समाजिक सुरक्षा बात कर रही महिलाओं को ही कुछ रुपए बढ़ा कर पेंशन दिए जाने की बात नजर आती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles