20.1 C
New Delhi
Tuesday, November 28, 2023

राज ठाकरे ने मनोज जरांगे से अनशन खत्म करने का किया आग्रह, विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

मुंबई, (वेब वार्ता)। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने मंगलवार को मराठा समुदाय के लिए आरक्षण (Maratha Reservation) की मांग कर रहे कार्यकर्ता मनोज जरांगे (Manoj Jarange) से अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल (Hunger Strike) खत्म करने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी मांग की कि आरक्षण मुद्दे पर चर्चा के लिए महाराष्ट्र विधानमंडल का एक विशेष सत्र बुलाया जाए। जरांगे को लिखे पत्र में राज ठाकरे ने कहा कि जिन लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल सका, उन्हें मिलना चाहिए और आरक्षण आर्थिक स्थिति के आधार पर होना चाहिए।

राज ठाकरे ने कहा, “इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार को राज्य विधानमंडल का एक विशेष सत्र बुलाना चाहिए। सभी को बताएं कि विभिन्न राय क्या हैं और सरकार किस कानून के तहत आरक्षण देने की योजना बना रही है।” उन्होंने कहा कि इसके बाद केंद्र को एक प्रस्ताव भेजा जा सकता है, जिससे इस मुद्दे से निपटने के लिए कहा जा सकता है। जरांगे मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर 25 अक्टूबर से जालना जिले के अपने पैतृक गांव अंतरवाली सराटी में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस मुद्दे पर बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles