22.1 C
New Delhi
Wednesday, October 4, 2023

महाशिवरात्रि को अजमेर के श्री अर्द्ध चंद्रेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना

अजमेर, (वेब वार्ता)। राजस्थान के अजमेर शहर सहित जिले भर में महाशिवरात्रि पर्व परम्परा और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। लोग विधि-विधान से भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर रहे है। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। शिवालयों में विशेष रूप सजावट की गई है।

प्राचीन श्री अर्द्ध चंद्रेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी ने बताया कि यह मंदिर मराठा कालीन मंदिर है। यह मन्दिर सन 1790 से यहां स्थापित है। रानी अहिल्याबाई की ओर से इसका निर्माण कराया गया था। उनके जो सूबेदार थे उनकी ओर से 5 मंदिरों के निर्माण कराए गए थे। जिसमें से एक जनेश्वर महादेव, राजराजेश्वर महादेव, शांतेश्वर और श्री अर्द्ध चंद्रेश्वर महादेव मंदिर हैं। शिवरात्रि महादेव की शादी का दिन है। मैया गौरी और शिव जी की इसी दिन शादी हुई थी। और सबसे बड़ी बात यह है कि आज के दिन जो भी भक्तगण अपनी मनोकामना लेकर के पूजा करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,147FollowersFollow

Latest Articles