30.1 C
New Delhi
Tuesday, October 3, 2023

महाराष्ट्र: ठाणे के सेंट्रल ग्राउंड के पास TMT बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 40-50 यात्री, देखें Video

नई दिल्ली/ठाणे, (वेब वार्ता)। महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली बड़ी खबर के अनुसार, यहां के ठाणे (Thane) में सेंट्रल ग्राउंड के पास ठाणे नगर परिवहन (TMT) की बस के इंजन में आग लग गई। बस में 40-50 यात्री थे लेकिन वे समय पर वाहन से उतर गए। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के विवरण का इंतजार है।

जानकारी दें कि, बीते जनवरी 2023 में महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक बस में आग लग गई थी, उसमें सवार 65 यात्री बाल-बाल बच गए थे। मामले पर ठाणे नगर निगम ने बताया था कि, हादसा शहर की सीमा से लगे उत्तलेश्वर के पास सुबह करीब आठ बजे हुआ था।

बता  दें कि, तब MSRTC की बस कम से कम 65 यात्रियों को लेकर ठाणे से पड़ोसी शहर भिवंडी जा रही थी। आग की लपटे देखने के बाद चालक ने तुरंत बस रोकी और यात्रियों को बस से उतरने को कहा। तब बस आंशिक रूप से जल गई। स्थानीय दमकलकर्मी और आरडीएमसी का एक दल मौके पर पहुंचा और करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया था। जानकारी के अनुसार, भिवंडी डिपो की इस बस में शायद शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,147FollowersFollow

Latest Articles