महाराष्ट्र, (वेब वार्ता)। पिछले एक-दो दिनों से मध्य महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर बेमौसम बारिश हो रही है। जबकि महाराष्ट्र के अन्य जिलों में गर्मी का अहसास ऐसा हो रहा है मानो सूरज आग उगल रहा हो। इतना ही नहीं बल्कि पिछले कुछ दिनों से मुंबई और उसके उपनगरों में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में शरीर भी कमजोर हो रहा है और कई लोगों की तबियत भी खराब हो रही है। अब ऐसे में मौसम विभाग ने मुंबईकरों के लिए चेतावनी जारी की है। आइए जानते है मौसम विभाग ने क्या कहा…
आज लू चलने की चेतावनी
आपको बता दें कि मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मुंबई समेत कोंकण के 4 जिलों में आज लू चलने की चेतावनी दी गई है। इस बारे में अब बताया जा रहा है कि मुंबई में गर्मी का स्तर शनिवार तक बढ़ता रहेगा। गौरतलब हो कि ठाणे जिले में पहले ही कई जगहों पर तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है।
ठाणे में चढ़ा पारा
ज्ञात हो कि बुधवार को मुंबई में 38. तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। ऐसे में अब चेतावनी दी गई है कि अप्रैल के आखिरी चरण में लू चलेगी। लेकिन मई अभी बाकी है। अभी ही पसीना-पसीना होने से मुंबईकर हैरान हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मंगलारी में सबसे ज्यादा तापमान ठाणे के मुरबाद इलाके में रिकॉर्ड किया गया। वहां पारा 44 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
गर्मी के कहर से खुद को ऐसे बचाए
गर्मी का कहर देखते हुए मुंबईकरों से हीट स्ट्रोक से बचने के लिए सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है। 12 से 3 के बीच घर से बाहर न निकलें। बाहर जाएं तो सिर पर छाता या दुपट्टा बांधें और बाहर जाएं। शरीर में पानी की कमी महसूस न होने दें। लगातार पानी पिएं, लिक्विड ड्रिंक ज्यादा लें। जितना हो सके आराम करें।
आंध्र प्रदेश सहित आठ राज्यों में लू!
जैसा कि हम सब जानते है देश के कई राज्यों में तापमान अपने चरम पर पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आंध्र प्रदेश सहित आठ राज्यों के लिए लू की चेतावनी जारी की है। गर्मी के कारण कई राज्यों में परीक्षा अवधि के दौरान भी स्कूल बंद कर दिए गए हैं, जबकि कुछ राज्यों में स्कूलों का समय वापस लाया गया है और छात्रों को गर्मी बढ़ने से पहले ही घर भेज दिया जा रहा है।