रायगढ़/नयी दिल्ली, (वेब वार्ता)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) से शनिवार को रायगढ़ जिले में हुई सड़क दुर्घटना के बारे में बात की। रायगढ़ में पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर शनिवार तड़के एक बस के खाई में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में हुआ सड़क हादसा दुःखद है। इस संबंध में मुख्यमंत्री @mieknathshinde जी व उपमुख्यमंत्री @Dev_Fadnavis जी से बात हुई। स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में लगा है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) April 15, 2023
शाह ने ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र के रायगढ़ में हुआ सड़क हादसा दुःखद है। इस संबंध में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी से बात हुई।” उन्होंने कहा, ‘‘स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटा है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
Union Home Minister Amit Shah spoke to Maharashtra Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis regarding a road accident in Raigad.
12 people died & more than 25 were injured after a bus fell into a ditch in Raigad’s Khopoli area.
(File pics) pic.twitter.com/PHPCWZKabN
— ANI (@ANI) April 15, 2023
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक संगीत मंडली को लेकर पुणे से मुंबई जा रही निजी बस राजमार्ग पर शिंग्रोवा मंदिर के पास तड़के चार बजकर 50 मिनट पर खाई में गिर गई। यह हादसा खोपोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ। अधिकारी ने कहा, “बस में मुंबई स्थित गोरेगांव के ‘बाजी प्रभु वादक ग्रुप’ के सदस्य सवार थे। वे पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड इलाके में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद गोरेगांव लौट रहे थे। बस शुक्रवार को देर रात करीब एक बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना हुई थी।”