31.1 C
New Delhi
Thursday, September 28, 2023

जेएमएम सुप्रीमो Shibu Soren अस्पताल से वापस घर लौटे, राज्यपाल Ramesh Bais ने मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली

रांची, (वेब वार्ता)। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस अब महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे। नई नियुक्ति का आदेश जारी होने के बाद वे रविवार को दोपहर अचानक जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन से मिलने उनके आवास पहुंचे।

राज्यपाल अचानक शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस का महाराष्ट्र तबादला हो गया है। झारखंड से जाने के पहले राज्यपाल रमेश बैस रविवार को अचानक जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे।

शिबू सोरेन अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे

शिबू सोरेन अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे

जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन तबीयत खराब होने के कारण रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। वे रविवार को ही अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे थे।

राज्यपाल ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली

राज्यपाल ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली

राज्यपाल रमेश बैस ने शिबू सोरेन से उनके आवास पर जाकर भेंट की। राज्यपाल ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन भी मौजूद थे।

सांस लेने में दिक्कत के कारण अस्पताल में हुए थे भर्ती

सांस लेने में दिक्कत के कारण अस्पताल में हुए थे भर्ती

झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो शिबू सोरेन तीन दिनों के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। उन्हें सांस लेने में दिक्कत और नींद नहीं आने की समस्या की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था।

सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को बधाई दी

सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को बधाई दी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को बधाई दी है। सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा- झारखंड की वीर भूमि पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।’ उन्होंने महाराष्ट्र राज्य का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर रमेश बैस को भी बधाई और शुभकामनाएं दी है।

राज्यपाल से पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा ने मुलाकात की

राज्यपाल से पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा ने मुलाकात की

इससे पहले राज्यपाल रमेश बैस से राज भवन जाकर पूर्व पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा ने शिष्टाचार भेंट की। नीरज सिन्हा शनिवार को सेवानिवृत्त हुए हैं।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles