25.1 C
New Delhi
Sunday, September 24, 2023

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से सात लोगों की मौत, 19 घायल

गुंटूर (आंध्र प्रदेश). आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के वट्टीचेरुकुरु गांव में सोमवार को एक ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से सात लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रथिपादु मंडल के कोंडेपाडु गांव से 25 लोग एक समारोह में भाग लेने के लिए ट्रैक्टर से चेब्रोलू मंडल के जुपुडी गांव जा रहे थे, जिनमें से अधिकतर महिलाएं थीं। गुंटूर के पुलिस अधीक्षक आरिफ हफीज ने बताया, “दरअसल संकरी सड़क पर चालक ने नियंत्रण खो दिया जिसके कारण ट्रैक्टर पलट गया। किसी अन्य वाहन या वस्तु से टक्कर नहीं हुई।” अधिकारी ने बताया कि चालक के पास लाइसेंस नहीं था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,146FollowersFollow

Latest Articles