28.1 C
New Delhi
Thursday, September 28, 2023

हिमाचल में भारी बारिश के बाद खिली धूप, मिली राहत, अब 2 दिन तक साफ रहेगा मौसम

शिमला, (वेब वार्ता)। हिमाचल प्रदेश में बारिश ने इस साल जमकर कहर बरपाया है। लेकिन अब लोगों को बारिश से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की मानें तो 2 दिनों तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। प्रदेश की कई जिलों में सोमवार सुबह धूप खिली। पिछले कई दिनों से प्रदेश के कई जिलो में बाऱिश और धुंध छाई हुई थी। राहत की बात यह है कि अब मौसम साफ हो गया है। लैंडस्लाइड और बादल फटने की घटनाओं से प्रदेश को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। मौसम साफ होने के चलते सड़कों को खोलने के काम में तेजी आएगी। लैंडस्लाइड की वजह से प्रदेश की कई सड़कें अभी भी बंद हैं।

दिल्ली एनसीआर में रहने वाले हिमाचली मदद के लिए आगे आए
हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बारिश और बाढ़ के चलते तबाही के बीच दिल्ली एनसीआर में रहने वाले हिमाचली भी मदद के लिए आगे आए हैं। हिम सामाजिक संगठन और शिव भक्ति सेवा ट्रस्ट रोहिणी के वॉलंटियर हिमाचल के बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर राहत सामग्री बांट रहे हैं। इस टीम ने हमीरपुर के सुजानपुर, नादौन, ज्वालाजी और खुंडिया में प्रभावित लोगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार टेंट, दरी, तिरपाल, अनाज, खाद्य सामग्री, गैस चूल्हा, कंबल, टॉर्च और गद्दों जैसी चीजें उपलब्ध कराईं। हिम सामाजिक संगठन के महासचिव कुलवंत सिंह राणा ने बताया की संस्था की ओर से एक लाख का चेक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी सौंपा गया था। संगठन के चेयरमैन रविन्द्र कुमार शर्मा और प्रधान संजीव शर्मा ने लोगों ने मदद के लिए आगे आने की अपील की है।

31 अक्टूबर तक कोई औपचारिक स्वागत समारोह नहीं होगा
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार ने फैसला किया है कि आधिकारिक कार्यक्रमों के दौरान गणमान्य लोगों को शॉल, पगड़ी और गुलदस्ता भेंट करके उनका स्वागत करने की परंपरा पर 31 अक्टूबर तक रोक रहेगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा प्राकृतिक आपदा संबंधी चिंताओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन निर्देशों के अनुसार, 31 अक्टूबर 2023 तक सरकारी समारोहों में कोई औपचारिक सम्मान या स्वागत समारोह नहीं होगा। राज्य सरकार ने इस साल 15 सितंबर तक क्षेत्र का दौरा करने के दौरान अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीवीआईपी) को दिए जाने वाले पारंपरिक सुरक्षा गारद सम्मान (गार्ड ऑफ ऑनर) को भी निलंबित कर दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles