उक्त महिला ने हम प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ झारखंड की राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना में केस दर्ज कराया था। दर्ज केस में उसने आरोप लगाया था कि उसके साथ रेप की घटना 2011 में पटना स्थित सचिवालय थाना इलाके में हुई थी। दरअसल, दर्ज केस में घटना सचिवालय थाना की थी, इसलिए अरगोड़ा थाना की पुलिस ने अपने यहां जीरो एफआईआर दर्ज कर इस केस को सचिवालय थाना भेज दिया।
दारोगा रंजू सिन्हा कर रहीं मामले की जांच
सचिवालय थाना ने 14 सितंबर को केस कांड संख्या 182/22 दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। दारोगा रंजू सिन्हा को इस केस का आईओ बनाया गया है। वहीं, इस मामले में सचिवालय थाना पुलिस का कहना है कि महिला को बयान रिकॉर्ड कराने के लिए बुलाया है। फिलहाल पुलिस महिला के आने का इंतजार कर रही है।
हर तरह की करेंगे मदद
इधर, पूरे मामले को लेकर हम प्रवक्ता दानिश रिजवान का कहना है कि उन्हें न्यायपालिक पर पूरा भरोसा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिसिया जांच में हर तरह की मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी आरोप लगाए गए हैं, सब बेबुनियाद है। जांच में सब साफ हो जाएगा।