आप विधायक के भतीजे हैं जमन
कीर्ति पटेल ने जिस जमन भायाणी नाम के युवक को धमकी दी। वे आम आदमी पार्टी के विधायक भूपत भायाणी के भतीजे बताए जा रहे हैं। भूपत भायाणी जूनागढ़ की विसावदर सीट से जीते हैं। कीर्ति पटेल ने जो वीडियो इंटाग्राम पर अपलोड किया था उसमें उन्होंने कहा था कि भूपत भयाणी के भतीजे ने बेटियों को खिलाफ अपशब्द बोले हैं। इसलिए मैं भेंसण जा रही हूं। अगर मुझे कुछ हुआ तो भूपत भायणी जिम्मेदार होंगे।
पहले भी हुई अरेस्ट
विवादित टिकटॉक गर्ल कीर्ति पटेल को वस्त्रापुर पुलिस ने पिछले साल मई में गिरफ्तार किया था। वस्त्रापुर पुलिस ने एसजी हाईवे के पास मारपीट के अपराध में रंजिश रखते हुए वस्त्रापुर की एक युवती को धमकाने पर कार्रवाई की थी। पुलिस ने सोशल मीडिया पर उसके बारे में भद्दे टेक्स्ट और फोटो फैलाने के आरोप में कीर्ति पटेल और भरत भरवाड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया था। तब कीर्ति पटेल पर हमले का आरोप लगा था। कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फेमस हैं। इंस्टाग्राम पर कीर्ति के 1 मिलियन से अधिक फॉलोअर हैं। कीर्ति अहमदाबाद की रहने वाली हैं।