गिरिडीह, 19 फरवरी (राजेश कुमार)। झामुमो जिला कार्यालय में झामुमो युवा मोर्चा की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला युवा अध्यक्ष दिलीप मंडल एवं संचालन जिला युवा सचिव कौलेश्वर सोरेन ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह व जिला सचिव महालाल सोरेन उपस्थित थे। बैठक में जहां संगठन मजबूती पर चर्चा की गई। वहीं युवा मोर्चा के विस्तार भी किया गया।
मौके पर विधायक ने कहा कि युवा मोर्चा का विस्तार से गिरिडीह जिले में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। कहा कि निश्चित तौर पर नई राजनीति की शुरुआत हुई है। झामुमो परिवार में सभी नए साथियो का स्वागत एवं अभिनंदन है। वहीं जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला समिति मातृ संगठन है। इससे जुड़े सभी संगठनों और इकाइयों को जिला समिति हर संभव मदद करेगी। जबकि जिला सचिव ने कहा कि झामुमो अपना स्वर्ण जयंती मनाने जा रही है। कहा सैकड़ो लोगो ने कुर्बानी दी तब झारखंड राज्य की स्थापना हुई। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि झामुमो की ताकत को बढ़ाने के लिए युवाओं का साथ जरूरी है।
इस दौरान अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में युवा मोर्चा अध्यक्ष दिलीप मंडल ने कहा कि संगठन के हर वर्ग को मजबूत करना हमलोगों की नैतिक जिम्मेदारी है। कहा कि संगठन हर सुख दुख में अपने कार्यकर्ताओ के साथ खड़ी है। वहीं बैठक के दौरान युवा मोर्चा के विस्तार करते हुए अभय कुमार सिंह (युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष) मनोज पासवान (युवा मोर्चा नगर सचिव) अकील सोनू एवं सचिन शर्मा (युवा मोर्चा उपाध्यक्ष) एवं विवेक सिन्हा (संघठन सचिव) मनोनीत करते हुए उन्हें मनोनयन पत्र प्रदान की गई। बैठक में सभी प्रखंडों के युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष, सचिव समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।